भारत में लॉन्च हुआ Keeway का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, 180KM रेंज और ARAS टेक्नोलॉजी बनी हाइलाइट

Keeway ने भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में अपनी शुरुआत एक हाई-परफॉर्मेंस स्कूटर के साथ की है. यह मॉडल लंबी ड्राइविंग रेंज, एडवांस राइडर सेफ्टी टेक्नोलॉजी और फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियों के साथ आता है. आइए इसके फीचर्स और प्राइस पर एक नजर डालते हैं.

Keeway ने आखिरकार भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर Hypevolt-R लॉन्च कर दी है. हंगरी की यह मशहूर टू-व्हीलर कंपनी अब भारतीय EV मार्केट में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी है. प्रीमियम परफॉर्मेंस सेगमेंट में उतारी गई इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसके ड्यूल रिमूवेबल बैटरी पैक हैं. इन्हें जरूरत पड़ने पर आसानी से निकालकर चार्ज किया जा सकता है.

Keeway भारत में Adishwar Auto Ride India के जरिए अपने टू-व्हीलर बेचती है. यह कंपनी QJ Motors के तहत काम करती है. नई Hypevolt-R सीधे तौर पर TVS X और Ather 450 Apex जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को टक्कर देने आई है. आइए स्कूटर में बारे में डिटेल में जानते हैं.

Keeway Hypevolt-R: डिजाइन

यह स्कूटर शहरी कस्टमर्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए मैक्सी-स्टाइल लुक के साथ आता है. इसके फ्रंट में ट्विन वर्टिकल प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और L-शेप LED DRLs इसे काफी हटकर लुक देते हैं. वहीं पीछे की तरफ दी गई U-शेप LED लाइट बार इसका मॉडर्न लुक और भी निखारती है. इसमें लंबी और चौड़ी सीटें देखने को मिलती हैं.

Keeway Hypevolt-R: पावरट्रेन और बैटरी 

इस स्कूटर में मिड-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 12 kW की दमदार पावर जनरेट करती है. यही वजह है कि यह महज 2.3 सेकंड में 0 से 40 km/h की स्पीड पकड़ लेता है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 115 km/h है. इसमें Eco, Normal और Sport जैसे तीन राइडिंग मोड भी मिलते हैं. 

Hypevolt-R में ड्यूल 5 kWh रिमूवेबल बैटरी पैक दिए गए हैं, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 180 km तक की IDC रेंज देने का दावा करते हैं. खास बात यह है कि ये बैटरियां सिर्फ 3 घंटे में 0 से 80% तक चार्ज हो जाती हैं.

यह भी पढ़ें: बैटरी बदलें और निकल पड़ें…102Km की रेंज वाली Honda Activa e की जानें सारी खूबियां

Keeway Hypevolt-R: प्रीमियम फीचर्स

Keeway ने Hypevolt-R में Advanced Rider Assistance System (ARAS) भी दिया है, जो इस सेगमेंट के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में बेहद कम देखने को मिलता है. इसमें लगा रियर कैमरा चलते समय पीछे की ट्रैफिक और आसपास मौजूद गाड़ियों की जानकारी देता रहता है.

फीचर्स की बात करें तो स्कूटर में 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसमें ऑटो डे-लाइट एडजस्टमेंट और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई हैं. वहीं सेफ्टी के लिए इसमें डुअल डिस्क ब्रेक, डुअल-चैनल ABS, 14-इंच अलॉय व्हील्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स शामिल किए गए हैं.

Keeway Hypevolt-R: कीमत

Keeway Hypevolt-R की एक्स-शोरूम कीमत 1.99 लाख रुपये रखी गई है. इसकी बुकिंग सिर्फ 5,000 रुपये देकर की जा सकती है. वहीं, अगर मुकाबले की बात करें तो TVS X की कीमत 2.66 लाख रुपये और Ather 450 Apex की कीमत 1.95 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें: प्लास्टिक-फाइबर छोड़िए, मेटल बॉडी के साथ आते हैं ये 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जल्दी नहीं पड़ेंगे डेंट-स्क्रैच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >