Honda की नई लाइनअप आई सामने, एक साथ 10 नए टू-व्हीलर्स शामिल, जानिए किस मॉडल में क्या खास

Honda ने अपनी नई टू-व्हीलर लाइनअप में एक साथ 10 मॉडल पेश किए हैं. इनमें एडवेंचर बाइक, क्रूजर, रोडस्टर, इलेक्ट्रिक स्कूटर और फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल शामिल हैं. लाइनअप में ADV 160, Rebel सीरीज, XR सीरीज, QC3 EV और अपडेटेड CB350 रेंज शामिल हैं.

Honda Motorcycle & Scooter India ने भारतीय बाजार में अपनी टू-व्हीलर लाइनअप पेश की है. इस बार कंपनी ने एक साथ 10 नए मॉडल पेश किए हैं, जिनमें 7 बिल्कुल नए प्रोडक्ट और 3 अपडेटेड मोटरसाइकिलें शामिल हैं. खास बात यह है कि इस लाइनअप में स्कूटर, रोडस्टर, क्रूजर, एडवेंचर बाइक, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी से लैस मॉडल भी शामिल हैं. यानी चाहे आपकी पसंद किसी भी तरह की बाइक या स्कूटर हो, Honda ने लगभग हर सेगमेंट के कस्टमर्स के लिए कुछ नया पेश किया है. आइए देखते हैं.

Honda ADV 160

Honda इसे 'सिटी एडवेंचर स्कूटर' के तौर पर पेश करने की तैयारी में है. इसमें 160cc का दमदार लिक्विड-कूल्ड इंजन, 27 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज और 8.1 लीटर का फ्यूल टैंक मिलेगा. सबसे खास बात यह है कि कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला स्कूटर होगा जो E85 फ्यूल को सपोर्ट करेगा.

Honda CB 500

Honda ने अपनी लाइनअप में नई CB 500 को शामिल किया है. यह कंपनी की हेरिटेज रोडस्टर (Heritage Roadster) मोटरसाइकिल है. इस बाइक में रेट्रो लुक और मॉडर्न फीचर्स का शानदार मेल देखने को मिलता है. इसमें 501cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जिसे ऑयल कूलिंग का भी सपोर्ट मिलता है. कंपनी इस बाइक को Alloy, Spoke Tubeless और Spoke Tubeless with Graphics वेरिएंट में लॉन्च करेगी.

Honda Rebel 300

भारत में आने वाली Honda Rebel 300 एक एंट्री-लेवल क्रूजर बाइक है. इसका बॉबर-स्टाइल डिजाइन, लो-सीट हाइट और सिंपल लुक इसे अलग लुक देते हैं. Honda ने इसे खास तौर पर उन राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है, जो रोजमर्रा की कम्यूटर बाइक से हटकर एक स्टाइलिश और लाइफस्टाइल-ओरिएंटेड मोटरसाइकिल चाहते हैं. पावर के लिए इसमें 286cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा, जबकि इसे स्टैंडर्ड और E-Clutch, दोनों वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 2 घंटे में फुल चार्ज, 175km तक चलेगी ये इलेक्ट्रिक बाइक, खरीदने से पहले जानें कीमत-खासियत

Honda Rebel 500

इसका डिजाइन Rebel 300 जैसा ही रखा गया है. लेकिन असली फर्क इसकी पावर में है. इस बाइक में 471cc का लिक्विड-कूल्ड, ट्विन-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो ज्यादा पावर और स्मूद राइडिंग का एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार किया गया है.

Honda XR 300L

इसे हल्का और चलाने में आसान बनाने पर खास ध्यान दिया गया है. बाइक में 293.5cc का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जिसे बेहतर कूलिंग के लिए ऑयल-कूलिंग सिस्टम के साथ जोड़ा गया है. वहीं, इसकी लंबी सस्पेंशन खराब और टूटी-फूटी सड़कों पर भी आराम से चलने में मदद करेगी.

Honda XR 300 Rally

इसे खास तौर पर लंबी एडवेंचर राइड और हर तरह के रास्तों पर आराम से चलाने के लिए तैयार किया गया है. इसका रैली-स्टाइल लुक इसे दमदार और अलग लुक देता है. खास बात यह है कि यह बाइक सिर्फ एडवेंचर ट्रिप के लिए ही नहीं, बल्कि डेली लाइफ के लिए भी पूरी तरह प्रैक्टिकल है.

Honda QC3 और CB350 रेंज

इलेक्ट्रिक सेगमेंट में Honda ने फैमिली यूजर्स को ध्यान में रखते हुए नया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है. इसमें 3kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 151 km (IDC) तक की रेंज देने का दावा करती है. वहीं, सीट के नीचे 32 लीटर का बड़ा स्टोरेज मिलता है.  

दूसरी ओर, कंपनी ने अपनी मॉडर्न-क्लासिक बाइक रेंज CB350, CB350C और CB350RS को नए रंगों के साथ अपडेट किया है. Honda के मुताबिक, कंपनी इन सभी मॉडलों को धीरे-धीरे लॉन्च करेगी. हालांकि, इनकी कीमत और लॉन्च डेट की जानकारी मॉडल के बाजार में आने के करीब शेयर की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Indian Motorcycle ने पेश की 4 नई Signature Series बाइक्स, नया लुक और प्रीमियम फीचर्स कर देंगे इंप्रेस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >