Honda Dio 125 के सबसे सस्ते STD वेरिएंट में क्या है खास? जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक

Honda Dio 125 का STD वेरिएंट कम बजट में प्रीमियम लुक, एडवांस्ड फीचर्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस का अच्छा बैलेंस देता है. इसमें रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, बेहतर स्टोरेज और जरूरी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

अगर आप स्पोर्टी लुक वाला नया स्कूटर खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो Honda Dio 125 आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. कंपनी इसे STD, X-Edition और H-Smart समेत तीन वेरिएंट्स में बेचती है. इनमें STD बेस वेरिएंट जरूर है, लेकिन इसमें ऐसे कई फीचर्स मिलते हैं जो इसे एक वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन बनाते हैं. ऐसे में अगर आप Honda Dio 125 का सबसे सस्ता वेरिएंट खरीदने का सोच रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि इसके STD वेरिएंट में आपको कौन-कौन से फीचर्स और सुविधाएं मिलती हैं.

Honda Dio 125: कीमत

अगर आपका बजट थोड़ा कम है, तो 88,134 रुपये (एक्स-शोरूम) में मिलने वाला Honda Dio 125 का Standard वेरिएंट सबसे किफायती ऑप्शन है. वहीं, H-Smart वेरिएंट के लिए आपको कुछ ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे, लेकिन यह एक्स्ट्रा प्राइस Bluetooth कनेक्टिविटी, RoadSync ऐप सपोर्ट और Smart Key जैसे स्मार्ट फीचर्स के लिए है.

Honda Dio 125: डिजाइन 

इसमें पहले की तरह शार्प और स्टाइलिश Fierce LED हेडलैंप मिलता है. इसके अलावा स्प्लिट ग्रैबरैल, अलॉय व्हील्स और स्पोर्टी हीट शील्ड वाला मफलर इसके लुक को और दमदार बनाते हैं. वहीं, इसके बॉडी पैनल्स छोटे Dio 110 के मुकाबले ज्यादा मस्कुलर और प्रीमियम नजर आते हैं. रंगों की बात करें तो Honda ने इसमें Mat Marvel Blue Metallic, Imperial Red समेत कई प्रीमियम कलर ऑप्शन दिए हैं.

ये भी पढ़ें: मार्केट में छा गया यह इलेक्ट्रिक स्कूटर, जून 2026 में पहली बार बिकीं 4,436 यूनिट्स, जानें इसकी खासियत

Honda Dio 125: फीचर्स

  • इसमें 4.2 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है, जिसमें लाइव माइलेज, औसत फ्यूल एफिशिएंसी और टैंक में बचे पेट्रोल से स्कूटर कितनी दूर तक जा सकता है, जैसी जरूरी डिटेल्स दिखती है.
  • स्कूटर में इको इंडिकेटर भी मिलता है, जो बताता है कि आप कितनी किफायती तरीके से स्कूटर चला रहे हैं. साथ ही मेंटेनेंस रिमाइंडर भी दिया गया है.
  • इसमें 18 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज मिलता है, जिसमें हेलमेट या रोजमर्रा का सामान आराम से रखा जा सकता है.
  • आगे की तरफ ओपन स्टोरेज कंपार्टमेंट दिया गया है, जहां आप मोबाइल, वॉलेट या दूसरी छोटी चीजें रख सकते हैं. इसके ठीक पास USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है.
  • इसमें एक्सटर्नल फ्यूल फिल कैप दी गई है. यानी पेट्रोल भरवाने के लिए हर बार सीट खोलने की जरूरत नहीं पड़ती.
  • स्कूटर में Honda का आइडलिंग स्टॉप सिस्टम भी दिया गया है. अगर ट्रैफिक में स्कूटर कुछ सेकंड तक रुका रहता है, तो इंजन अपने आप बंद हो जाता है. जैसे ही आप पीछे वाला ब्रेक दबाकर एक्सेलरेटर घुमाते हैं, इंजन तुरंत और बिना आवाज के फिर से स्टार्ट हो जाता है.

Honda Dio 125: सेफ्टी और हार्डवेयर

स्कूटर के फ्रंट में 190mm का डिस्क ब्रेक और रियर में 130mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है. बेहतर सेफ्टी के लिए इसमें Combined Braking System (CBS) भी मिलता है. खास बात यह है कि यही सेटअप इसके तीनों वेरिएंट्स में देखने को मिलता है.

सस्पेंशन की जिम्मेदारी आगे टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और पीछे 3-स्टेप प्रीलोड एडजस्टेबल रियर शॉक एब्जॉर्बर निभाते हैं. वहीं, स्कूटर में आगे 12-इंच और पीछे 10-इंच के पहिए दिए गए हैं, जिनमें ट्यूबलेस टायर लगे हैं. इसके अलावा, सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए इसमें साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ फीचर भी दिया गया है.

Honda Dio 125: इंजन और परफॉर्मेंस

Honda Dio 125 में 123.92cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 6,500rpm पर 8.30PS की पावर और 5,000rpm पर 10.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है. खास बात यह है कि Dio 125 STD वेरिएंट में सेल्फ-स्टार्ट के साथ किक-स्टार्ट का भी ऑप्शन मिलता है, जबकि H-Smart वेरिएंट में किक-स्टार्ट नहीं मिलता. ऐसे में अगर कभी बैटरी की वोल्टेज कम हो जाए या सेल्फ-स्टार्ट काम न करे, तो किक-स्टार्ट काफी काम आता है.

ये भी पढ़ें: रिवर्स फीचर के साथ आते हैं ये 5 टू-व्हीलर्स, पार्किंग और तंग गलियों में नहीं होगी कोई परेशानी


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >