होंडा ने Dio 125 में कई ऐसे फीचर्स दिए हैं, जो डेली यूज के दौरान काफी काम आते हैं. इसका स्पोर्टी लुक और स्टाइलिश डिजाइन खासकर यंग जनरेशन को पसंद आ सकते हैं. अगर आप शहर में ऑफिस, कॉलेज या रोजमर्रा के कामों के लिए एक भरोसेमंद और स्टाइलिश स्कूटर ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. कंपनी इसे अलग-अलग जरूरतों और बजट को ध्यान में रखते हुए तीन वेरिएंट में पेश करती है. आइए बिना देर किए अब जानते हैं कि इस स्कूटर में हमें कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं.
तीनों वेरिएंट्स में मिलते हैं ये कॉमन फीचर्स
Honda Dio 125 को खरीदने से पहले इसके तीनों वेरिएंट्स का फर्क समझना जरूरी है. कंपनी इसे STD, H-Smart और X-Edition में बेचती है. अच्छी बात यह है कि तीनों में बेस फीचर्स लगभग एक जैसे मिलते हैं. इनमें 4.2 इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है, जिस पर एवरेज माइलेज, रियल-टाइम माइलेज और रेंज जैसी डिटेल्स दिखाई देती है.
इसके अलावा Idle Stop-Start System, Silent Starter, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क, 3-स्टेप प्रीलोड एडजस्टेबल रियर शॉक एब्जॉर्बर, 190mm फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ Combined Braking System (CBS), ग्लव बॉक्स के पास USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और एक्सटर्नल फ्यूल फिलर कैप जैसे फीचर्स भी सभी वेरिएंट्स में दिए गए हैं. वहीं, तीनों वेरिएंट्स में 18 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है.
ये भी पढ़ें: मार्केट में छा गया यह इलेक्ट्रिक स्कूटर, जून 2026 में पहली बार बिकीं 4,436 यूनिट्स, जानें इसकी खासियत
तीनों वेरिएंट्स में क्या है फर्क?
- अब बात करें अंतर की, तो STD बेस वेरिएंट है. इसमें Bluetooth कनेक्टिविटी और Smart Key नहीं मिलती, जबकि यह Self और Kick Start दोनों ऑप्शन के साथ आता है.
- वहीं H-Smart वेरिएंट टेक्नोलॉजी के मामले में सबसे आगे है. इसमें Multi-Function Smart Switch Unit, Honda RoadSync ऐप के जरिए Bluetooth कनेक्टिविटी (नेविगेशन, कॉल, मैसेज, मौसम और म्यूजिक कंट्रोल) और Smart Key जैसे फीचर्स मिलते हैं. Smart Key की मदद से Find My Scooter, Keyless Start और Remote Lock/Unlock जैसी सुविधाओं का फायदा उठाया जा सकता है. हालांकि, इस वेरिएंट में Kick Start का ऑप्शन नहीं दिया गया है.
- अब बात करते हैं X-Edition की. यह STD वेरिएंट पर बेस्ड है, इसलिए इसमें Bluetooth और Smart Key जैसी सुविधाएं नहीं मिलतीं. लेकिन इसे ड्यूल-टोन बॉडी कलर, स्टाइलिश ग्राफिक्स और ऑरेंज अलॉय व्हील्स के साथ ज्यादा स्पोर्टी लुक दिया गया है.
Honda Dio 125 के सेफ्टी फीचर्स
अगर बात सेफ्टी की करें, तो Honda Dio 125 इस मामले में भी बेहतर पैकेज लेकर आती है. इसमें 190mm का फ्रंट डिस्क ब्रेक स्टैंडर्ड दिया गया है, जो Combined Braking System (CBS) के साथ काम करता है. यह Dio 110 में मिलने वाले 130mm ड्रम ब्रेक के मुकाबले ज्यादा दमदार ब्रेकिंग देता है. इतना ही नहीं, स्कूटर में साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ फीचर भी मिलता है. यानी अगर साइड स्टैंड नीचे होगा, तो इंजन स्टार्ट ही नहीं होगा.
ये भी पढ़ें: Royal Enfield Classic 350 के इस वेरिएंट को मिले दो बड़े अपडेट, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल्स
