Honda ने लॉन्च किया Spider-Man Edition स्कूटर, सिर्फ 300 लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका

Honda ने मलेशिया में मार्वल थीम वाला ADV160 Spider-Man Edition स्कूटर लॉन्च किया है. इसकी सिर्फ 300 यूनिट्स बनाई जाएंगी. स्कूटर में 156.9cc इंजन, TFT डिस्प्ले, Bluetooth, USB Type-C और ABS जैसे फीचर्स मिलते हैं.

अगर आप स्पाइडर-मैन के फैन हैं, तो Honda का यह नया स्कूटर आपका दिल जीत सकता है. जापानी ऑटो कंपनी Honda ने मलेशिया में ADV160 Spider-Man Edition लॉन्च किया है. इसे मार्वल (Marvel) के मशहूर सुपरहीरो स्पाइडर-मैन की थीम पर तैयार किया गया है. इसकी कीमत RM14,149 (करीब ₹3.35 लाख) रखी गई है, जो स्टैंडर्ड ADV160 के मुकाबले RM900 (करीब ₹21,300) ज्यादा है. खास बात यह है कि इस स्पेशल एडिशन की सिर्फ 300 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी. वहीं, Honda इस स्कूटर के साथ 2 साल या 20,000 km (जो पहले हो) तक की मैन्युफैक्चरिंग वारंटी भी दे रही है.

Honda ADV160 Spider-Man Edition: डिजाइन

इस स्कूटर को Spider-Man की थीम पर तैयार किया गया है. इसमें Spider-Man का लोगो, लाल और नीले रंग की खास डिजाइन और स्टाइलिश ग्राफिक्स दिए गए हैं. हालांकि, सिर्फ इसका लुक बदला गया है. इंजन और इसकी चलने की पावर पहले जैसी ही है.

Honda ADV160 Spider-Man Edition: इंजन

इसमें 156.9cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर eSP+ इंजन दिया गया है, जो Honda के PGM-Fi फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम के साथ आता है. यह इंजन 8,500 rpm पर 15.82 hp की पावर और 6,500 rpm पर 14.7 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. स्मूद राइडिंग के लिए इसमें CVT (Continuously Variable Transmission) और बेल्ट ड्राइव का यूज किया गया है.

ये भी पढ़ें: मार्केट में छा गया यह इलेक्ट्रिक स्कूटर, जून 2026 में पहली बार बिकीं 4,436 यूनिट्स, जानें इसकी खासियत

Honda ADV160 Spider-Man Edition: ब्रेक्स और सस्पेंशन

इसमें आगे 14-इंच और पीछे 13-इंच का व्हील दिया गया है. सस्पेंशन के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं. वहीं, सेफ्टी के लिए आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं.

Honda ADV160 Spider-Man Edition: फीचर्स

इसमें 5-इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है, जो Bluetooth कनेक्टिविटी के साथ आता है. इसकी मदद से टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ-साथ कॉल और SMS अलर्ट भी सीधे स्क्रीन पर देख सकते हैं. इसके अलावा स्कूटर में ऑल-LED लाइटिंग, कीलेस इग्निशन, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और एडजस्टेबल विंडस्क्रीन जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं. वहीं, इसमें सिंगल-चैनल ABS भी मिलता है.

क्या Honda ADV 160 Spider-Man Edition भारत में आएगा?

फिलहाल Honda की इस स्पेशल एडिशन स्कूटर को भारत में लॉन्च करने की कोई जानकारी नहीं है. हालांकि, कंपनी ने हाल ही में भारत में ADV 160 का पेटेंट जरूर फाइल किया है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में यह स्कूटर भारतीय बाजार में एंट्री कर सकता है. अगर ऐसा होता है, तो इसका सीधा मुकाबला Hero Xoom 160 और जल्द लॉन्च होने वाले Yamaha NMAX 155 से देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें: Honda Dio 125 में क्या-क्या मिलता है? खरीदने से पहले जान लें तीनों वेरिएंट्स के फीचर्स


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >