Hero Splendor चला-चलाकर ऊब गया मन... तो चुनें ये 3 दमदार बाइक्स, दो की कीमत 60 हजार रुपये से भी कम

अगर आप Hero Splendor चलाकर ऊब चुके हैं, तो चिंता न करें. हम आपके लिए 3 शानदार कम्यूटर बाइक्स के ऑप्शन लाए हैं, जिनकी कीमत 58 हजार रुपये से शुरू होती है. ये बाइक्स बेहतरीन माइलेज और परफॉर्मेंस के साथ आती हैं.

देश की पॉपुलर कम्यूटर बाइकों की सूची में हीरो स्पलेंडर का नाम जरूर आता है, क्योंकि यह गाड़ी कीमत और परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉंम्बीनेशन लेकर आती है. इंडियन ऑटो मार्केट में इसका क्रेज काफी ज्यादा है, लेकिन कई बार राइडर्स एक बाइक को चलाते-चलाते ऊब जाते हैं. यदि आपके पास भी स्पलेंडर प्लस बाइक है और उसे चला-चलाकर बोर हो गए हैं, तो यहां हम आपके लिए 3 दमदार ऑप्शन लेकर आए, जिनसे आप अपग्रेड कर सकते हैं. इन सभी बाइकों में वो खूबीयां हैं, जो डेली कम्यूट के लिए एक राइडर को चाहिए होता है. सबसे खास बात कि कीमत की शुरुआत 58 हजार रुपये से होती है. आइए सभी के बारे में इस आर्टिकल में जानते हैं.

TVS Radeon: कम बजट में बेहतर राइड 

टीवीएस कंपनी की सबसे सस्ती बाइक रेडियॉन सबसे सस्ता ऑप्शन बन सकता है, जो रफ एंड टफ यूज के लिए पॉपुलर है. TVS Radeon की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 58,450 रुपये है. अगर आपको प्रीमियम-रेट्रो का एहसास चाहिए, तो इसे घर ला सकते हैं. इसके अलावा इसका डिजाइन भी मजबूत है, जिसे ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी ज्यादा परेशानी नहीं होती है.

इस मोटरसाइकिल में डिजिलट कंसोल, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, साइड-स्टैंड इन्डिकेटर और लंबी आरामदायक सीट मिलती है. साथ ही, 109.7cc का ड्यूरा-लाइफ इंजन 8.19PS की ताकत और 8.7NM का टॉर्क देता है. फ्रंट डिस्क ब्रेक भी लगा है और रियल वर्ल्ड माइलेज 70 kmpl है.

ये भी पढ़ें: TVS Raider, Bajaj Platina या Hero Xtreme: डेली भाग-दौड़ के लिए कौन-सी बाइक चुनें? जानें किसका परफॉर्मेंस बेहतर

TVS Sport: स्पोर्टी लुक में बेहतर ऑप्शन 

यदि आपको कम बजट में स्पोर्टी लुक चाहिए, तो टीवीएस स्पोर्ट दमदार चॉइस हो सकती है. इसमें स्पोर्टी बॉडी ग्राफिक्स, शार्प हैंडल काउल और अट्रैक्टिव टेललाइट मिलती है. फीचर्स के तौर पर एनालॉग कंसोल, स्पोर्टी ग्रैब रेल और इकोट्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन तकनीक मिलेंगे.

इस बाइक में 109.7cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 8.19PS की पावर और 8.7NM का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग टेक्निक के साथ दोनों व्हील्स में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं, जो सड़क पर बेहतर ग्रिप बनाता है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 58,750 रुपये है.

ये भी पढ़ें: Hero Splendor Plus Flex फ्यूल की वो 5 खासियतें, जो उसे बनाती हैं बेस्ट कम्यूटर बाइक

Honda Shine SP: प्रीमियम लुक वालों के लिए बेस्ट 

अगर आपको प्रीमियम और सिंपल लुक चाहिए, तो आपके लिए Honda Shine SP125 सबसे बेहतर ऑप्शन है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 82,722 रुपए है. ये रेडियॉन और स्पोर्ट के मुकाबले महंगी है, लेकिन फीचर्स और राइडर का जबरदस्त एक्सपिरियंस मिलता है.

इसके फीचर्स में साइलेंट स्टार्ट के साथ ACG स्टार्टर, इंजन किल स्विच और 18 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं. इसके अलावा 123.94cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो eSP तकनीक के साथ जुड़ा है. यह इंजन 10.63BHP पावर और 11 NM का टॉर्क जेनरेट करता है. 


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >