हजारीबाग में खरीदनी है नयी कार? यहां देखें शहर के टॉप शोरूम्स की लिस्ट

अगर आप हजारीबाग में नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो शहर में Maruti, Tata, Hyundai, Mahindra, Renault और Kia जैसे बड़े ब्रांड्स के शोरूम खुल चुके हैं. यहां बजट कारों से लेकर प्रीमियम SUVs और EVs तक हर तरह के मॉडल्स मिलेंगे.

हजारीबाग में नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन शोरूम को लेकर कन्फ्यूज हैं? तो फिर चिंता की कोई बात नहीं. क्योंकि, अब आपको गाड़ी खरीदने के लिए रांची या पटना जाने की जरूरत नहीं. हजारीबाग के मुख्य मार्ग जैसे रांची-पटना रोड (NH-33), जुलू पार्क रोड और हुरहुरू रोड इसके प्रमुख ऑटोमोबाइल हब बन चुके हैं. मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और हुंडई से लेकर महिंद्रा जैसी देश की तमाम दिग्गज कंपनियों के एडवांस्ड शोरूम्स यहां ग्राहकों के लिए खुल चुके हैं. यहां जानिए हजारीबाग के टॉप शोरूम्स की लिस्ट.

मारुति सुजुकी: हिंदुस्तान ऑटो और प्रेमसंस मोटर्स (Maruti Suzuki)

मारुति सुजुकी हजारीबाग में सबसे भरोसेमंद और पॉपुलर ब्रांड बना हुआ है. ग्राहकों के लिए शहर में इसके दो अलग-अलग सेगमेंट के आउटलेट्स हैं:

एरीना (Hindustan Auto Agency): जुलू पार्क रोड (नियर एसबीआई) और रांची-पटना रोड पर स्थित इस शोरूम में मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली फैमिली कारें जैसे Swift, Brezza, Dzire, Ertiga और Wagon R आसानी से मिल जाती हैं.

नेक्सा (Premsons Motor Udyog): हुरहुरू (आर्या नगर/रांची-पटना रोड) स्थित इस प्रीमियम शोरूम में मारुति की लग्जरी गाड़ियां जैसे Grand Vitara, Baleno, Fronx, XL6 और Jimny उपलब्ध हैं.

टाटा मोटर्स: बासुदेव ऑटो (Basudeb Auto)

जुलू पार्क रोड पर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की मुख्य शाखा के पास स्थित बासुदेव ऑटो टाटा की मजबूत और सेफ कारों का आधिकारिक ठिकाना है.

प्रमुख मॉडल्स: सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाले ग्राहकों के लिए यहां Tata Punch, Nexon, Harrier, Safari और Altroz के सभी वेरिएंट्स उपलब्ध हैं. इसके अलावा टाटा की पॉपुलर इलेक्ट्रिक गाड़ियां जैसे Nexon EV और Tiago EV भी यहां मिल जाती हैं.

हुंडई: रिपब्लिक और ओम श्री साई हुंडई (Hyundai)

हुंडई की स्टाइलिश और फीचर-लोडेड कारों के लिए हजारीबाग में दो प्रमुख डीलरशिप हैं:

रिपब्लिक हुंडई (Republic Hyundai): यह एनएच-33, मासीपीढ़ी के पास स्थित एक बड़ा और मॉडर्न शोरूम है.

ओम श्री साई हुंडई (Om Shree Sai Hyundai): यह नूरा रोड पर पुलिस लाइन के विपरीत स्थित है.

प्रमुख मॉडल्स: इन शोरूम्स पर आप हुंडई की किंग Creta के अलावा Venue, Exter, i20, Verna और Grand i10 Nios देख सकते हैं.

महिंद्रा: प्रतीक ऑटोमोबाइल्स और टाइटेनियम महिंद्रा (Mahindra)

दमदार इंजन और रफ-एंड-टफ गाड़ियों के शौकीनों के लिए हजारीबाग में शानदार ऑप्शन मौजूद हैं:

प्रतीक ऑटोमोबाइल्स (Pratik Automobiles): चान्हो में एचपी गैस प्लांट के पास स्थित यह महिंद्रा का एक प्रमुख शोरूम है.

टाइटेनियम महिंद्रा (Titanium Mahindra): इसके आउटलेट्स चतरा रोड और रांची-पटना रोड पर भी मिल जाएंगे.

प्रमुख मॉडल्स: यहां महिंद्रा की धाकड़ SUVs जैसे Scorpio-N, XUV700, Thar, Thar Roxx, Bolero और हालिया लॉन्च XUV 3XO की बुकिंग और टेस्ट ड्राइव उपलब्ध है.

किआ: कालरा किआ (Kalra Kia)

हुरहुरू रोड (पटरातू चौक के पास) स्थित किया का शोरूम अपने प्रीमियम लुक और एडवांस्ड फीचर्स वाली गाड़ियों के लिए जाना जाता है.

प्रमुख मॉडल्स: टेक-सेवी ग्राहकों के लिए यहां Kia Seltos, Sonet और Carens जैसे लग्जरी और स्टाइलिश मॉडल्स की पूरी रेंज मौजूद है.

रेनॉल्ट: मंजू मोटर्स (Renault – Manju Motors)

अगर आप कम बजट में स्टाइलिश लुक और बढ़िया स्पेस वाली गाड़ी ढूंढ रहे हैं, तो सरले (Sarley) और विकास नगर में स्थित रेनॉल्ट का शोरूम एक अच्छा ऑप्शन है.

प्रमुख मॉडल्स: यहां रेनॉल्ट की 7-सीटर Triber, कॉम्पैक्ट एसयूवी Kiger और एंट्री-लेवल Kwid पर अक्सर बेहतरीन ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस मिलते रहते हैं.

यह भी पढ़ें: धनबाद में खरीदनी है नयी कार? यहां देखें शहर के टॉप शोरूम्स की लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >