Google Doodle : जानिए नोबेल विजेता डॉ मारियो मोलिना को, जिन्होंने ढूंढ़ा था ओजाेन में छेद

Google Doodle Today | गूगल ने आज, यानी 19 मार्च 2023 का डूडल मेक्सिकन केमिस्ट डॉ मारियो मोलिना पर बनाया है. अब आपके दिमाग में भी यही सवाल आ रहा होगा कि डॉ मारियो मोलिना कौन हैं? तो चलिए हम आपको बताते हैं Dr Mario Molina के बारे में-

Google Doodle Who is Dr Mario Molina: सर्च इंजन गूगल बड़े इवेंट्स को अपने होमपेज पर डूडल बनाकर सेलिब्रेट करता है. गूगल ने आज, यानी 19 मार्च 2023 का डूडल मेक्सिकन केमिस्ट डॉ मारियो मोलिना पर बनाया है. Dr Mario Molina ने अपनी रिसर्च के दौरान पाया था कि क्लोरोफ्लोरोकार्बन्स पृथ्वी की जीवन रक्षक ओजोन लेयर के लिए खतरनाक हैं. Dr Mario Molina ने ही सबसे पहले अंटार्कटिक ओजोन परत में छेद की खोज की थी.

केमिस्ट्री में 1995 का नोबेल पुरस्कार जीतनेवाले Dr Mario Molina मेक्सिकन केमिस्ट थे. वह उन रिसर्चर्स में से एक थे, जिन्होंने बताया कि कैसे केमिकल पृथ्वी के ओजोन कवच को नष्ट कर देते हैं, जो हानिकारक अल्ट्रावाॅयलेट लाइट से मनुष्यों, पौधों और वन्यजीवों की रक्षा के लिए जरूरी है. आज डॉ मोलिना का 80वां जन्मदिन है, उन्होंने सफलतापूर्वक सरकारों को ग्रह की ओजोन परत को बचाने के लिए एक साथ आने के लिए तैयार किया.

Also Read: Google I/O 2023: एन्युअल प्रोग्राम में एंड्रॉयड 14 और पिक्सल 7A से पर्दा उठाएगा गूगल, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

डॉ मोलिना का जन्म 19 मार्च, 1943 को मेक्सिको सिटी में हुआ था. वह एक बच्चे के रूप में साइंस को लेकर इतने जुनूनी थे कि उन्होंने अपने बाथरूम को एक छोटी लैबोरेट्री में बदल दिया था. अपने टॉय माइक्रोस्कोप पर छोटे जीवों को सरकते हुए देखने में एक अलग ही खुशी होती थी. दुनिया के लिए एक बड़ी खोज करनेवाले डॉ मोलिना ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अपनी रिसर्च को Nature Journal के जरिये पेश किया. यही रिसर्च Montreal Protocol का आधार बनी.

डॉ मोलिना ने मेक्सिको के नेशनल ऑटोनॉमस यूनिवर्सिटी से केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया और जर्मनी के फ्रीबर्ग विश्वविद्यालय से एडवांस्ड डिग्री ली. इसके बाद वह कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले और बाद में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पोस्ट-डॉक्टोरल रिसर्च करने के लिए अमेरिका चले गए. 1970 के दशक की शुरुआत में डॉ मोलिना ने सिंथेटिक रसायनों द्वारा पृथ्वी के वायुमंडल पर पड़नेवाले प्रभाव पर रिसर्च शुरू किया.

Also Read: ChatGPT के सामने कहां टिकेगा Google का AI टूल BARD?

Dr Mario Molina यह पता लगाने वालों में से एक थे कि क्लोरोफ्लोरोकार्बन (एयर कंडीशनर, एरोसोल स्प्रे और अन्य में पाया जाने वाला एक रसायन) ओजोन की परत में छेद कर रहे थे और अल्ट्रावायलेट किरणों को पृथ्वी की सतह तक पहुंचा रहे थे. उन्होंने और उनके रिसर्चर साथी ने नेचर जर्नल में अपने निष्कर्ष प्रकाशित किये, जिसके लिए आगे चलकर उन्हें रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >