Coronavirus से लड़ाई में साथ आये Apple और Google, हर फोन में मिलेगा कोरोना ट्रैकिंग ऐप

Google Apple Come Together To Develop Coronavirus Tracking Tool for Android and iOS based Smartphones : कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए अलग-अलग देशों की सरकारें अपने स्तर पर जुटी हुई हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दुनिया की दो सबसे बड़ी टेक कंपनियां- ऐपल Apple और गूगल Google ने भी हाथ मिला लिया है. ये दोनों कंपनियां मिलकर एक कोरेाना वायरस Coronavirus ट्रैकिंग टूल बनाने वाली हैं जो आइओएस और एंड्रॉयड ऑपेरटिंग सिस्टम आधारित सभी स्मार्टफोन्स में मिलेगा. यह टूल कोरोना वायरस की रोकथाम में सरकार, हेल्थ सेक्टर और आम यूजर्स की मदद करेगा.

Google Apple Come Together To Develop Coronavirus Tracking Tool for Android and iOS based Smartphones : कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए अलग-अलग देशों की सरकारें अपने स्तर पर जुटी हुई हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दुनिया की दो सबसे बड़ी टेक कंपनियां- ऐपल Apple और गूगल Google ने भी हाथ मिला लिया है.

ये दोनों कंपनियां मिलकर एक कोरेाना वायरस Coronavirus ट्रैकिंग टूल बनाने वाली हैं, जो आइओएस और एंड्रॉयड ऑपेरटिंग सिस्टम आधारित सभी स्मार्टफोन्स में मिलेगा. यह टूल कोरोना वायरस की रोकथाम में सरकार, हेल्थ सेक्टर और आम यूजर्स की मदद करेगा.

ऐपल और गूगल ने अपने इस प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है. ये कंपनियां वायरस को फैलने से रोकने के लिए ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सरकार और हेल्थ एजेंसियों की मदद करेंगी. गूगल और ऐपल ने एक साझा बयान जारी कर कहा कि टेक्नोलॉजी को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यूजर की प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर कोई खतरा नहीं होगा.

दोनों कंपनियां जल्द ही खास सॉल्यूशन लॉन्च करने वाली हैं जो API (ऐप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) और ऑपरेटिंग सिस्टम लेवल की टेक्नोलॉजी से कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में मदद करेगा. ऐपल और गूगल का कोरोना वायरस ट्रैकिंग टूल आइओएस और एंड्रॉयड ऑपेरटिंग सिस्टम में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के जरिये काम करेगा.

कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग को सही और सटीक ढंग से काम करने के लिए दुनिया की सारे स्मार्टफोन यूजर्स का एक ही ग्रिड या ऐप पर होना जरूरी है. जैसा कि हम सभी जानते हैं दुनिया के अधिकतर स्मार्टफोन ऐपल के आईओएस या गूगल के एंड्रॉयड ओएस पर चलते हैं. ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि ये दोनों कंपनियां साथ में कोरोना ट्रैकिंग टूल बनायें ताकि इस महामारी पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >