G20 Summit: भारत मंडपम में AI के जरिये मेहमानों को दिखाया जा रहा डिजिटल इंडिया का सफर

1 / 1
G20 Summit: भारत मंडपम में AI के जरिये मेहमानों को दिखाया जा रहा डिजिटल इंडिया का सफर
फुल स्क्रीन में देखें

G20 Summit: भारत मंडपम में AI के जरिये मेहमानों को दिखाया जा रहा डिजिटल इंडिया का सफर

Digital India In G20 Summit: भारत में G20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो चुकी है और इसके आयोजन स्थल पर देश की कुछ प्रमुख डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया है. इनमें यूपीआई (UPI) से लेकर टेलीमेडिसिन सेवा ई-संजीवनी (e-Sanjeevani) तक शामिल हैं.

Digital India In G20 Summit : भारत में G20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो चुकी है और इसके आयोजन स्थल पर देश की कुछ प्रमुख डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया है. इनमें यूपीआई (UPI) से लेकर टेलीमेडिसिन सेवा ई-संजीवनी (e-Sanjeevani) तक शामिल हैं.

आयोजन स्थल भारत मंडपम में ‘डिजिटल इंडिया एक्सपीरिएंस जोन’ की स्थापना की गई है जहां अतिथि आभासी वास्तविकता (वर्चुअल रियलिटी) के जरिये डिजिटल इंडिया की यात्रा का अनुभव कर सकेंगे. सरकार ने इस जोन को शिखर सम्मेलन स्थल का एक ‘प्रमुख आकर्षण’ बताया, जिसे हॉल नंबर 4 और 14 में स्थापित किया गया है.

Also Read: G20 India मोबाइल ऐप क्या है और यह G20 Summit के डेलीगेट्स के साथ आम लोगों के किस काम आयेगा?

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित भाषा मंच भाषिणी, आधार, डिजीलॉकर और दीक्षा पोर्टल का भी यहां प्रदर्शन किया गया है. G20 प्रतिनिधि ई-संजीवनी ‘कियॉस्क’ के जरिये डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भारत द्वारा की गई प्रगति का अनुभव कर सकेंगे.

G20 शिखर सम्मेलन दिल्ली में 9 और सितंबर को आयोजित हो रहा है और इसके आयोजन स्थल पर देश की कुछ प्रमुख डिजिटल लोक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया है. इनमें यूपीआई से लेकर टेलीमेडिसिन सेवा ई-संजीवनी तक शामिल हैं. आयोजन स्थल भारत मंडपम में डिजिटल इंडिया एक्सपीरिएंस जोन की स्थापना की गई है जहां अतिथि आभासी वास्तविकता (वर्चुअल रियलिटी) के जरिये डिजिटल इंडिया यात्रा का अनुभव कर सकेंगे.

Also Read: Google और Zorro की टीम करेगी G-20 समिट के मेहमानों की सुरक्षा, जानिए कौन हैं ये और क्या है इनका काम

शिखर सम्मेलन स्थल का प्रमुख आकर्षण

सरकार ने इस जोन को शिखर सम्मेलन स्थल का एक प्रमुख आकर्षण बताया है, जिसे हॉल नंबर 4 और 14 में स्थापित किया गया है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) बेस्ड लैंग्वेज प्लैटफॉर्म भाषिणी, आधार, डिजीलॉकर और दीक्षा पोर्टल का भी यहां प्रदर्शन किया गया है. G20 प्रतिनिधि ई-संजीवनी कियॉस्क के जरिये डिजिटल लोक बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में भारत द्वारा की गई प्रगति का अनुभव कर सकेंगे.

अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग की प्रदर्शिनी

सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो पोस्ट में, G20 के लिए भारत मंडपम में प्रतिनिधियों के लिए स्थापित विभिन्न सुविधाओं की झलक पेश की गई. इनमें ‘आरबीआई इनोवेशन हब पैविलियन’ एवं ‘डिजिटल इंडिया एक्सपीरियंस जोन’ भी शामिल हैं. G20 के मुख्य समन्वयक हर्षवर्धन श्रृंगला इस लघु वीडियो में, सभी सदस्य देशों और आमंत्रित देशों के प्रतिनिधियों के लिए बनाये गए कार्यालयों की भी एक झलक देते हैं. श्रृंगला ने इस वीडियो में कहा कि डिजिटल इंडिया एक्सपीरिएंस जोन में भारत के डिजिटल लोक बुनियादी ढांचे और देश के विकास की यात्रा में अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग को प्रदर्शित किया गया है.

Also Read: Google Internet Safety: इंटरनेट पर सुरक्षित रहने के लिए आप भी माने गूगल की यह सलाह, ये टिप्स आएंगे काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >