MG Majestor से Maruti e Vitara तक, फरवरी में हर सेगमेंट में आएंगे नए कार ऑप्शन

Upcoming Cars February 2026: अगर आप नयी गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो फरवरी में ऑटो मार्केट में प्रीमियम से लेकर बजट गाड़ियां लॉन्च होने वाली हैं. MG Motor India से लेकर BMW, Volkswagen, Nissan और Maruti Suzuki जैसी कंपनियां इंडियन मार्केट में SUVs, MPV और इलेक्ट्रिक कारें पेश करने वाली हैं.

Upcoming Cars February 2026: फरवरी का महीना इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए काफी हलचल भरा रहने वाला है. इस महीने SUV, MPV और इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कई नई कारों की एंट्री होने जा रही है. वहीं कुछ प्रीमियम और परफॉर्मेंस मॉडल्स की कीमतों का भी खुलासा किया जाएगा. फरवरी के महीने में डीजल SUV से लेकर स्पोर्टी पेट्रोल कार और लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक व्हीकल्स तक, कंपनियां हर तरह के ग्राहकों को ध्यान में रखकर नए प्रोडक्ट पेश करने की तैयारी में हैं. आइए जानते हैं इस महीने लॉन्च होने वाले मॉडल्स के बारे में.

MG Majestor

MG Motor India 12 फरवरी को अपनी नई SUV Majestor को रिवील करने वाली है. यह SUV मौजूदा Gloster का प्रीमियम और टॉप-स्पेक वर्जन मानी जा रही है. इसका डिजाइन ज्यादा दमदार होगा, जिसमें नया ग्रिल, बदले हुए फ्रंट और रियर बंपर, वर्टिकल हेडलैंप और नए अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे. इसमें 2.0 लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलेगा, जो ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4×4 सिस्टम के साथ आएगा. इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner Legender जैसी SUVs से होगा.

BMW X3 30 xDrive M Sport Pro

BMW India 16 फरवरी को अपनी नई BMW X3 के टॉप वेरिएंट की कीमतों का ऐलान करेगी. इसमें 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो दमदार पावर और बेहतर परफॉर्मेंस देगा. इसके साथ माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक भी दी जाएगी. स्पोर्टी लुक के लिए इसमें बड़े अलॉय व्हील्स, इल्यूमिनेटेड ग्रिल और खास M-स्पोर्ट इंटीरियर मिलेगा. यह SUV उन ग्राहकों के लिए है जो लग्जरी के साथ परफॉर्मेंस चाहते हैं.

Volkswagen Tayron R-Line

Volkswagen ने भारत में अपनी नई प्रीमियम SUV Tayron R-Line की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है. यह SUV 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आएगी और कंपनी इसे एक ही फुली-लोडेड वेरिएंट में उतार सकती है. फरवरी में इसकी कीमतों का खुलासा होने की उम्मीद है. यह VW की भारत में सबसे ऊपर वाली SUV होगी.

Nissan Gravite

Nissan 17 फरवरी को अपनी नई तीन-रो वाली MPV Gravite पेश करेगी. यह एक सस्ती और फैमिली-फ्रेंडली कार होगी, जिसमें सात लोग बैठ सकेंगे. इसमें 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है. यह कार कम बजट में ज्यादा जगह और कम खर्च चाहने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाई जा रही है.

Maruti Suzuki e Vitara और Toyota Urban Cruiser Ebella

Maruti Suzuki इस महीने अपनी पहली मेनस्ट्रीम इलेक्ट्रिक SUV e Vitara की कीमतें फाइनल कर सकती है. यह SUV दो बैटरी ऑप्शन और लंबी ड्राइविंग रेंज के साथ आएगी. वहीं Toyota इसे Urban Cruiser Ebella नाम से बेचेगी. यह लॉन्च भारत के EV बाजार में बड़ा बदलाव ला सकता है.

यह भी पढ़ें: टीजर में दिखी MG Majestor की झलक, मिलेगा बोल्ड डिजाइन, लग्जरी केबिन और पावरफुल डीजल इंजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >