इनोवा, स्कॉर्पियो को भूल जाइए, ये है देश की सबसे सस्ती 14-सीटर कार, बड़े परिवार के लिए बेस्ट

Most Affordable 14 Seater Family Car: बड़ी फैमिली के लिए परफेक्ट 14 सीटर Force Traveller 3350 Super, कीमत 16 लाख से शुरू, जानें इंजन, डिजाइन और फीचर्स.

Force Traveller Most Affordable 14 Seater Family Car: बड़ी फैमिली के साथ पिकनिक या लंबी रोड ट्रिप पर जाने का सपना अक्सर बजट और गाड़ियों की कमी के कारण अधूरा रह जाता है. लेकिन अब यह सपना पूरा हो सकता है, क्योंकि Force Traveller 3350 Super आपके लिए लेकर आया है 14 सीटों वाली मिनी वैन, जिसमें बैठने की भरपूर जगह और लगेज के लिए भी पर्याप्त स्पेस मौजूद है. यह गाड़ी न सिर्फ किफायती है बल्कि लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक और सुरक्षित बनाने के लिए खास डिजाइन की गई है.

बैठने की क्षमता- पूरी फैमिली एक साथ

Force Traveller 3350 Super को खासतौर पर बड़ी फैमिली और ग्रुप ट्रैवल के लिए तैयार किया गया है. इसमें 14 लोगों के बैठने की सुविधा दी गई है. यानी अब पिकनिक या ट्रिप पर जाने के लिए अलग-अलग गाड़ियों की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके अलावा इसमें लगेज रखने के लिए भी पर्याप्त जगह है, जिससे सफर और भी आसान हो जाता है.

कीमत- बजट में फिट

इस मिनी वैन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.89 लाख रुपये रखी गई है. हालांकि, कीमत शहर, वेरिएंट और कलर के हिसाब से बदल सकती है. लेकिन इस प्राइस रेंज में इतनी बड़ीसीटिंग कैपेसिटी वाली गाड़ी मिलना अपने आप में एक बड़ा फायदा है.

इंजन और परफॉर्मेंस

Force Traveller 3350 Super में 2596 CC का 4-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है. यह इंजन 115 बीएचपी की पावर और 350 एनएम का टॉर्कजेनरेट करता है. 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और सिंक्रोमेश क्लच के साथ यह गाड़ी लंबी दूरी पर भी शानदार परफॉर्मेंस देती है. पावर और माइलेज का बैलेंस इसे फैमिली ट्रिप के लिए परफेक्ट बनाता है.

सस्पेंशन और सुरक्षा

इस वैन का सस्पेंशन सिस्टम यात्रियों को झटकों से बचाने और आरामदायक सफर देने के लिए डिजाइन किया गया है. ब्रेकिंग सिस्टम मजबूत और भरोसेमंद है, जो हर रोड कंडीशन में बेहतर स्टॉपिंग पावर देता है. यानी सफर के दौरान सुरक्षा से कोई समझौता नहीं.

डिजाइन और इंटीरियर

Force Traveller 3350 Super का बाहरी डिजाइन एरोडायनामिक स्टेबलिटी को ध्यान में रखकर बनाया गया है. वहीं, इंटीरियर में यात्रियों के आराम का पूरा ख्याल रखा गया है. पर्याप्त हेडरूम, आरामदायक सीटिंग और सुविधाजनक लेआउट इसे लंबी दूरी की यात्रा के लिए आदर्श विकल्प बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: Alto से WagonR तक, क्या सच में महंगी होने जा रही Maruti Car?

यह भी पढ़ें: Bharat Taxi: ओला-उबर को सीधी चुनौती, सस्ता सफर और ड्राइवरों की बढ़ी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >