कार का AC नहीं कर रहा कूलिंग! झटपट कर लें ये काम, झुलसाती गर्मी में फ्रीजर बन जाएगा केबिन

Car AC Tips: इस झुलसाती गर्मी में भी अगर आपके कार का AC सही से कूलिंग नहीं कर रहा है, तो आपको कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है. आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताएंगे, जिससे आपके कार का AC आपको गर्मी में गजब की ठंडक देगा.

Car AC Tips: जून का महिना खत्म होने को है लेकिन गर्मी का सितम अभी भी जारी है. बढ़े हुए तापमान का कहर कुछ इस तरह है कि लोग घर से बाहर निकलने पर भी कतरा रहे हैं. सड़क पर पैदल चलना हो या फिर कार में बैठकर इस गर्मी से हर कोई परेशान है. वहीं, अगर कार की AC इस झुलसती गर्मी में भी ठीक से काम न करें तो अलग ही परेशानी हो जाती है. ऐसे में कार के AC इस तपती गर्मी में ठीक से काम करें, इसके लिए कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है. आज हम आपको ऐसे ही कुछ कार के AC से जुड़े कुछ टिप्स बताने वाले हैं, जिससे आप इस गर्मी में अपने कार में बैठकर शानदार कूलिंग का मजा ले सकेंगे.

यह भी पढ़ें:  भूल जाएंगे AC…. सस्ते में उमस से छुटकारा दिला देंगे ये 5 बेस्ट कूलर, बिजली जाने की भी नहीं होगी टेंशन

इन बातों पर दें ध्यान

  • रेगुलर अपनी कार के कंडेनसर में ब्लॉकेज या गंदगी की जांच करवाएं. क्योंकि, कंडेनसर आपकी कार को ठंडा करने और गर्म हवा को ठंडी हवा में बदल कर उसे वेंट्स में बाहर फेंकने का काम करता है. ऐसे में कंडेनसर में गंदगी या ब्लॉकेज होने पर यह एसी के परफॉर्मेंस को कम कर देता है.
  • अगर कंप्रेसर में अगर खराबी आ जाती है, तो AC ठंडी हवा की जगह केबिन में गर्म हवा फेंकना शुरू कर देता है. इसलिए, कंप्रेसर को लेकर हमेशा अलर्ट रहें.
  • अगर AC का फ्यूज खराब हो गया है, तो यह न सिर्फ कंप्रेसर को काम करने से रोकेगा बल्कि केबिन में भी ठंडी हवा की जगह गर्म हवा भर देगा. इसके अलावा, कार में लगे सर्किट भी खराब हो सकते हैं. इसलिए, एसी का फ्यूज खराब होते ही तुरंत उसे बदलवाएं.
  • रेगुलर AC के फिल्टर को साफ करते रहें. क्योंकि, गंदे फिल्टर से कूलिंग पर असर पड़ता है. इसलिए फिल्टर हमेशा साफ रखें और जरूरत हो तो उसे बदल दें.
  • गर्मी में कार के इंजन का गर्म होना एक आम बात है. लेकिन इंजन के ओवरहीट होने से कंडेनसर पर असर पड़ता है और फिर केबिन में ठंडी हवा की जगह गर्म हवा का फ्लो बढ़ जाता है.
  • अगर आपके कार के रेफ्रिजरेंट में कहीं से लीकेज हो रही है तो इसका सीधा असर एसी की कूलिंग पर पड़ेगा. इसलिए हमेशा रेफ्रिजरेंट की जांच करते रहें.
  • AC वेंट की रेगुलर जांच कराएं. क्योंकि, एसी वेंट में खराबी होने पर इसका असल एयर फ्लो पर पड़ता है. जिससे केबिन सही से ठंडा नहीं हो पाता है.
  • हमेशा कोशिश करें कि कार की पार्किंग छांव वाले एरिया में ही करें. इससे कार ज्यादा गर्म नहीं होगी और एसी भी कम समय में कार को ठंडा कर सकेगा.
  • AC ऑन करने के बाद उसे रि-सर्कुलेशन मोड पर ही रखें ताकि AC बाहर की हवा को न खींच सके और केबिन को जल्दी ठंडा कर सके.

यह भी पढ़ें:  आधा भारत नहीं जानता बाल्टी भर पानी कूलर से जाता कहां है और AC में आता कहां है

यह भी पढ़ें:  आधा भारत नहीं जानता इन्वर्टर की बैटरी में पानी भरने का सही तरीका, जान जाएगा तो कहलाएगा उस्ताद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >