टू-व्हीलर वाहन निर्माता कंपनी डुकाटी ने मॉनस्टर को कई बदलावों के साथ अपडेट किया है. इनमें से कुछ अपडेट्स में स्मॉल 890cc इंजन, नया मोनोकॉक चेसिस और 4 किलोग्राम (KG) कम वजन शामिल हैं. इस बाइक की शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपये रखी गई है. अब तक मार्केट में इसकी रेंज में सबसे पॉपुलर ऑप्शन ट्रायम्फ की स्ट्रीट ट्रिपल 765 आरएस (Triumph Street Triple 765 RS) है, जिसकी कीमत 12.92 लाख रुपये है. आइए जानते हैं की ट्रायम्फ के मुकाबले न्यू डुकाटी मॉनस्टर वी2 में क्या बदलाव हुए हैं. दोनों की कीमत, इंजन और फीचर्स के बीच तुलना करते हैं.
Ducati Monster V2 vs Triumph Street Triple 765 RS: इंजन और आउटपूट
नए नई मॉन्स्टर में सबसे महत्वपूर्ण बदलावों में से एक इसके पिछले मॉडल के 937cc वी-ट्विन इंजन को 890cc वी-ट्विन से बदल दिया गया है. जो मल्टीस्ट्राडा V2, पैनिगेल V2 और स्ट्रीटफाइटर V2 जैसी बाइक्स में भी देखने को मिलता है. छोटा होने के बावजूद यह इंजन लगभग समान पावर देता है, लेकिन टॉर्क 2nm कम है. हालांकि, ट्रायम्फ अभी भी इस सेगमेंट में सबसे पावरफुल इंजन ऑफर करता है, जो 130bhp का पावर देता है.
Ducati Monster V2 vs Triumph Street Triple 765 RS: वजन और डायमेंशन
डुकाटी ने मॉन्स्टर V2 में कई नए अपडेट किए हैं, जिनमें 815mm की कम और नैरो सीट हाइट शामिल है. कई सुधारों के चलते यह पिछले वाले मॉडल से 4 किलोग्राम कम भारी है. ट्रायम्फ की सीट हाइट डिफॉल्ट रूप से 21mm अधिक है. हालांकि, ट्रायम्फ 808mm और 798mm की कम हाइट वाली सीटें एक्सेसरिज के रूप में उपलब्ध कराती हैं. वहीं, बाद वाली सीट के लिए शॉर्टर रियर सस्पेंशन की जरूरत होती है.
ये भी पढ़ें: KTM RC 160 पर पड़ा महंगाई का असर, ₹15 हजार बढ़ी कीमत; जानें अब कितने में मिलेगी
Ducati Monster V2 vs Triumph Street Triple 765 RS: टायर, ब्रेक, सस्पेंशन
दोनों बाइकों की टायरों का आकार बिल्कुल एक जैसा है. डुकाटी में दोनों तरफ बड़े ब्रेक रोटर दिए गए हैं. हालांकि, दोनों कंपनियां कॉर्नरिंग ABS को स्टैंडर्ड फीचर्स के तौर पर पेश करती हैं. सस्पेंशन की बात करें, मामला थोड़ा दिलचस्प हो जाता है. डुकाटी में फ्रंट फोर्ट बड़े आकार का है, लेकिन इसका सिस्टम ट्रायम्फ जितना एडजस्टेबल नहीं है. ट्रायम्फ के सस्पेंशन को दोनों तरफ प्रीलोड, रिबाउंड और कंप्रेशन के लिए एडजस्ट किया जा सकता है, जबकि डुकाटी में सिर्फ रियर प्री-लोड को एडजस्ट करने की सुविधा मिलती है.
Ducati Monster V2 vs Triumph Street Triple 765 RS: फीचर्स
इस सेगमेंट में दोनों कंपनियां मोस्ट एक्सपेक्टेड फीचर्स ऑफर करती हैं. लेकिन, डुकाटी व्हीली कंट्रोल और बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर को स्टैंडर्ड फीचर्स के रूप में देकर एक स्टेप आगे बढ़ जाती है. इस सेगमेंट में आमतौर पर मिलने वाले ट्रेंड के अनुसार, दोनों बाइक्स क्रूज कंट्रोल और TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) जैसे कई एक्सेसरिज के लिए तैयार हैं और डुकाटी एक बार फिर ट्रायम्फ की तुलना में एक्स्ट्रा इलेक्ट्रॉनिक राइडर एड्स देती हैं.
ये भी पढ़ें: नई Ducati Monster भारत में हुई लॉन्च, 111hp पावर के साथ मिला नया 890cc V2 इंजन; जानें कीमत और फीचर्स
Ducati Monster V2 vs Triumph Street Triple 765 RS: कीमत
डुकाटी ने नई मॉन्स्टर की एक्स शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये रखी है, जो पुरानी मॉन्स्टर से 15,000 रुपये ज्यादा है. वहीं, ट्रायम्फ का एक्स शोरूम प्राइस 12.92 लाख रुपये है. आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि स्ट्रीट ट्रिपल आर सड़क पर चलाने के लिए डिजाइन की गई है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 10.86 लाख रुपये है, जो मॉन्स्टर से काफी सस्ती है.
