Coronavirus News: अपने स्टाफ को Facebook देगा Rs 74000 का बोनस

Coronavirus Facebook Bonus: कोविड-19 (CoVID 19) संक्रमण के खतरे के बीच फेसबुक के लगभग 45,000 कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं. कंपनी ने इन कर्मचारियों को इसके एवज में 1,000 डॉलर यानी लगभग 74,000 रुपये का बोनस देने का एलान किया है.

Coronavirus Facebook Bonus: कोविड-19 (CoVID 19) संक्रमण का खतरा दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है, जिसने अब महामारी का रूप ले लिया है. इससे बचाव के लिए कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी है. फेसबुक के भी लगभग 45,000 कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं. कंपनी ने इन कर्मचारियों को इसके एवज में 1,000 डॉलर यानी लगभग 74,000 रुपये का बोनस देने का एलान किया है.

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपने सभी कर्मचारियों को एक ई-मेल भेजा है, जिसमें बोनस और कोरोना वायरस से प्रभावित छोटे बिजनेस की मदद के लिए 30 देशों के करीब 30 हजार छोटे कारोबारियों को 741 करोड़ रुपये देने का एलान किया है. बताया जाता है कि फेसबुक के 16 साल के इतिहास में ऐसा नहीं हुआ है जब कंपनी ने बोनस दिया हो.1000 डॉलर का यह बोनस अप्रैल में सभी को दिया जाएगा. इतना ही नहीं, कंपनी अपने सभी 45 हजार कर्मचारियों को छह महीने के रिव्यू के दौरान एक्सीड्स (Exeeds) रेटिंग भी देगी.

बताते चलें कि कोरोना वायरस से दुनियाभर में 1,85,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. इसकी वजह से अब तक 7,500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले अब 147 हो गए हैं. भारत में अब तक कोरोना के कारण तीन मौतें हुई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >