Work From Home पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 31 जुलाई तक कर सकेंगे घर से काम

Lockdown Corona Crisis Work From Home : दिनोदिन बढ़ते कोरोना वारयस संक्रमण के मामलों को देखते हुए सरकार ने आईटी कंपनियों के कर्मचारियों के लिए घर से काम करने की छूट को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है. मंगलवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई प्रदेश सरकारों के मंत्रियों के साथ बैठक में समयसीमा बढ़ाने को मंजूरी दी गई. इससे पहले यह समय सीमा 30 अप्रैल को खत्म हो रही थी. केंद्रीय मंत्री के मुताबिक फिलहाल आईटी सेक्टर के 85 फीसदी कर्मचारी घर से ही काम कर रहे हैं और आने वाले समय में वर्क फ्रॉम होम सामान्य प्रक्रिया हो जाएगी. उनके मुताबिक घर से काम सही तरीके से हो इसके लिए ज्यादा से ज्यादा छूट कंपनियों को दी गई है, जिससे उनके कामकाज में कोई असर न पड़े.

Lockdown Corona Crisis Work From Home : दिनोदिन बढ़ते कोरोना वारयस संक्रमण के मामलों को देखते हुए सरकार ने आईटी कंपनियों के कर्मचारियों के लिए घर से काम करने की छूट को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है. मंगलवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई प्रदेश सरकारों के मंत्रियों के साथ बैठक में समयसीमा बढ़ाने को मंजूरी दी गई.

इससे पहले यह समय सीमा 30 अप्रैल को खत्म हो रही थी. केंद्रीय मंत्री के मुताबिक फिलहाल आईटी सेक्टर के 85 फीसदी कर्मचारी घर से ही काम कर रहे हैं और आने वाले समय में वर्क फ्रॉम होम सामान्य प्रक्रिया हो जाएगी. उनके मुताबिक घर से काम सही तरीके से हो इसके लिए ज्यादा से ज्यादा छूट कंपनियों को दी गई है, जिससे उनके कामकाज में कोई असर न पड़े.

Also Read: BSNL और JIO ने पेश किया Work From Home Plan, जानें पूरा Offer

केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने मंगलवार को राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रियों से कहा कि निवेश को बढ़ावा देने वाली पहलों के जरिये इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ें. उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के क्षेत्र में भारत के सामने अपार संभावनाएं हैं और राज्यों को इसका फायदा उठाना चाहिए.

कोरोना वायरस महामारी की पृष्ठभूमि में प्रसाद ने राज्यों के आईटी मंत्रियों के साथ वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बातचीत के दौरान यह बात कही. इस बातचीत के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि घर से काम करने की सुविधा के लिए कनेक्टिविटी के नियमों में ढील दी गई है. ये छूट 30 अप्रैल को खत्म होने वाली थी, जिसे अब 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है.

Also Read: Work From Home: घर से कर रहे हैं काम, तो ऐसे बढ़ाएं इंटरनेट की स्पीड

प्रसाद ने कहा कि राज्यों ने आरोग्य सेतु ऐप की अत्यधिक सराहना की और उन्होंने भरोसा दिया कि फीचर फोन के लिए इसी तरह के समाधान का विकास होगा और उसे जल्द लॉन्च किया जाएगा. केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री ने कहा कि उनका मंत्रालय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार फेक न्यूज की निगरानी कर रहा है और उनसे सख्ती से निपटा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >