Cheapest Electric Scooters: लंबी रेंज देनेवाले सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत 25 हजार रुपये से शुरू

Affordable Electric Scooters - बाजार में लगातार नये-नये मॉडल लॉन्च हो रहे हैं. इसके बावजूद आम आदमी के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना आसान नहीं है. हम आपको बताते हैं कुछ टॉप सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में, जो आपके लिए कम खर्च में लंबे सफर का बेहतर ऑप्शन पेश कर सकते हैं.

Cheapest Electric Scooter: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है. बाजार में लगातार नये-नये मॉडल लॉन्च हो रहे हैं. इसके बावजूद आम आदमी के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना आसान नहीं है. वजह है इनकी कीमत. इस बात को ध्यान में रखते हुए हम आपको बताते हैं कुछ टॉप सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में, जो आपके लिए कम खर्च में लंबे सफर का बेहतर ऑप्शन पेश कर सकते हैं.

Cheapest Electric Scooter : Avon E Plus

किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में ई-स्कूटर का यह मॉडल सबसे कम कीमत के साथ मौजूद है. खास बात यह है कि इस स्कूटर में कंपनी इलेक्ट्रिक बैटरी के साथ साइकिल वाले पेडल का भी ऑप्शन देती है ताकि अगर चार्जिंग खत्म हो जाए तो आप इसे एक सामान्य साइकिल की तरह चला सकें. एवन ई प्लस की कीमत 25,000 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है. इस स्कूटर में 48V, 12 Ah क्षमता वाला लिथियम आयन बैटरी पैक दिया गया है. कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज पर एवन ई प्लस 50 किलोमीटर की राइडिंग रेंज देती है.

Also Read: Activa से सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर देता है 240KM तक की रेंज, कीमत मात्र 70 हजार
Cheapest Electric Scooter : Ujaas eZy

उजास ईजी ई-स्कूटर भी सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर है. यह 31,880 रुपये की शुरुआती कीमत (एक्स शोरूम, दिल्ली) के साथ मार्केट में मौजूद है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलने वाले बैटरी पैक की बात करें, तो इसमें 48V, 26Ah कैपिसिटी वाला लेड एसिड बैटरी पैक दिया गया है. परफॉर्मेंस की बात करें, तो कंपनी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक बार फुल चार्ज करने पर यह 60 किलोमीटर की राइडिंग रेंज देने में सक्षम है.

Cheapest Electric Scooter : Velev Motors VEV 01

वेलेव मोटर्स का वेव 01 इलेक्ट्रिक स्कूटर भी देश के सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लिस्ट में शामिल है. इसे घरेलू कामकाज के साथ ही साथ कमर्शियल यूज में भी लाया जाता है. इस स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 32,500 रुपये है. वेव 01 इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी ने 48V, 24Ah का लेड एसिड बैटरी पैक दिया है. इसकी रेंज की बात करें तो कंपनी के दावे के अनुसार, एक बार फुल चार्ज होने पर स्कूटर से 80 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है.

Also Read: Vida V1 Plus और Vida V1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हुए 25 हजार रुपये तक सस्ते, जानें नयी कीमत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >