BYD Sealion 7 का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, कीमत ₹41.90 लाख; 520km रेंज और Level 2 ADAS भी

BYD ने Sealion 7 का नया Dynamic वेरिएंट लॉन्च किया है. इसमें 71.8kWh बैटरी के साथ 520km NEDC रेंज मिलती है. SUV में 15.6-इंच टचस्क्रीन, 11 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और Level 2 ADAS जैसे भी दिए गए हैं फीचर्स हैं.

चीनी कंपनी BYD ने अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV Sealion 7 का नया Dynamic वेरिएंट लॉन्च किया है. इसकी शुरुआती कीमत 41.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. नए वेरिएंट की वजह से अब कस्टमर्स Sealion 7 को पहले के मुकाबले कम कीमत में खरीद सकेंगे. Dynamic वेरिएंट आने के बाद Sealion 7 अब तीन वेरिएंट (Dynamic, Premium और Performance) में उपलब्ध है. यह इलेक्ट्रिक SUV चार रंगों में खरीदी जा सकती है, जिनमें Atlantis Grey, Cosmos Black, Aurora White और Shark Grey शामिल हैं.

BYD Sealion 7 Dynamic ट्रिम: बैटरी और रेंज

BYD Sealion 7 Dynamic को Premium और Performance वेरिएंट से नीचे रखा गया है. यानी अब कस्टमर्स के पास इस इलेक्ट्रिक SUV को खरीदने के लिए एक और ऑप्शन है. Dynamic वेरिएंट में 71.8kWh की Blade Battery दी गई है, जबकि ऊपर वाले वेरिएंट में 82.56kWh की बड़ी बैटरी मिलती है.

Dynamic वेरिएंट एक बार फुल चार्ज होने पर NEDC के हिसाब से 520km तक चल सकता है. यह SUV काफी फास्ट भी है और सिर्फ 7.3 सेकंड में 0 से 100km/h की स्पीड पकड़ लेती है.

फोटो: bydautoindia.com

ये भी पढ़ें: Ferrari की पहली इलेक्ट्रिक कार ने रचा इतिहास, ₹382 करोड़ में बिकी ‘Chassis 0’, किसने खरीदी?

BYD Sealion 7 Dynamic ट्रिम: फीचर्स

ऊपर के वेरिएंट्स की तरह Dynamic वर्जन में भी LED हेडलाइट्स और टेल-लाइट्स मिलती हैं. इसके अलावा 15.6-इंच का रोटेट होने वाला टचस्क्रीन, 10.25-इंच का ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेशन के साथ पावर्ड फ्रंट सीट्स, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. इसमें पैनोरमिक ग्लास रूफ, 360-डिग्री कैमरा, 11 एयरबैग्स और Level 2 ADAS भी मिलता है.

फोटो: bydautoindia.com

हालांकि, कुछ मामलों में Dynamic वर्जन टॉप-स्पेक Performance ट्रिम से थोड़ा पीछे रह जाता है. इसमें 19-इंच के छोटे अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जबकि Performance में 20-इंच के अलॉय मिलते हैं. वहीं, इसमें 10 स्पीकर्स का सेटअप है, जो Premium और Performance ट्रिम के मुकाबले दो कम हैं.

इसके अलावा Dynamic वर्जन में हेड-अप डिस्प्ले, टेलगेट के लिए जेस्चर कंट्रोल, लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, ड्राइवर सीट के लिए पावर्ड लंबर एडजस्टमेंट और PM2.5 एयर फिल्टर जैसे फीचर्स भी नहीं मिलते.

BYD Sealion 7 की कीमत

वेरिएंटकीमत (लाख रुपये में)
Dynamic₹41.90 लाख
Premium₹49.90 लाख
Performance₹55.90 लाख

ये भी पढ़ें: कैप्टन सीट्स, 679km रेंज और ज्यादा जगह... Mahindra XEV 9S का 6-सीटर वर्जन हुआ लॉन्च, कितनी है कीमत?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >