₹1 लाख तक बढ़े इस कंपनी की कारों के दाम, अब खरीदने के लिए ज्यादा ढीली करनी होगी जेब

BYD ने 1 जुलाई 2026 से अपनी कई इलेक्ट्रिक कारों की कीमतें ₹50,000 से ₹1 लाख तक बढ़ा दी हैं. जानिए किन मॉडल्स पर असर पड़ा, नई eMAX 7 की कीमत और ग्राहकों को क्या जानना चाहिए.

कंपनी ने जिन मॉडलों की कीमतों में बदलाव किया है, उनमें BYD Atto 3, BYD Seal और BYD Sealion 7 शामिल हैं. हालांकि सभी वेरिएंट महंगे नहीं हुए हैं. केवल चुनिंदा वेरिएंट्स पर ही नई कीमतें लागू की गई हैं, जबकि कुछ वेरिएंट पहले वाली कीमत पर ही उपलब्ध रहेंगे.

इसका मतलब है कि ग्राहकों को कार बुक करने से पहले नए प्राइस लिस्ट की जानकारी जरूर लेनी चाहिए, ताकि सही बजट के साथ फैसला लिया जा सके.

कंपनी ने कीमतें बढ़ाने की क्या वजह बताई?

बीवायडी (BYD) के मुताबिक, लगातार बढ़ रही इनपुट कॉस्ट, महंगाई और नई तकनीकों में किए जा रहे निवेश के कारण यह फैसला लिया गया है. कंपनी का कहना है कि बेहतर तकनीक और प्रोडक्ट क्वालिटी बनाए रखने के लिए लागत बढ़ी है, जिसका असर अब वाहन कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है.

ऑटो इंडस्ट्री में हाल के महीनों में कई कंपनियां इसी तरह कीमतों में संशोधन कर चुकी हैं और BYD भी अब उसी सूची में शामिल हो गई है.

eMAX 7 का नया वेरिएंट भी हुआ लॉन्च

प्राइस रिवीजन के साथ BYD ने अपनी इलेक्ट्रिक MPV eMAX 7 का नया Comfort वेरिएंट भी पेश किया है. इसकी शुरुआती कीमत 27.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है.

इस नए वेरिएंट में 71.8 kWh क्षमता का अपग्रेडेड बैटरी पैक दिया गया है, जिससे ग्राहकों को पहले के मुकाबले बेहतर वैल्यू और लंबी ड्राइविंग क्षमता मिलने की उम्मीद है. कंपनी इस मॉडल के जरिए फैमिली EV सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है.

किस ग्राहक पर पड़ेगा सीधा असर?

BYD ने मई 2026 में ही कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया था और साफ कर दिया था कि नई कीमतें 1 जुलाई से लागू होंगी. जिन ग्राहकों ने मई या जून में कार की पूरी खरीद प्रक्रिया पूरी कर ली थी, उन्हें पुरानी कीमत का ही फायदा मिला.

लेकिन जिन लोगों ने जून में केवल बुकिंग कराई और भुगतान या डिलीवरी जुलाई में ली, उन्हें नई कीमत के अनुसार अतिरिक्त रकम चुकानी होगी. इसलिए डिलीवरी और भुगतान की तारीख इस मामले में अहम साबित हुई.

क्या EV बाजार पर पड़ेगा असर?

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार बढ़ रही है और BYD प्रीमियम EV सेगमेंट में तेजी से अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है. हालांकि कीमतों में बढ़ोतरी से कुछ खरीदारों के फैसले प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन बेहतर बैटरी तकनीक, आधुनिक फीचर्स और लंबी रेंज के कारण कंपनी को उम्मीद है कि उसकी कारों की मांग बनी रहेगी.

यह भी पढ़ें: जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ, ये कारें देती हैं जबरदस्त फ्यूल एफिशिएंसी

यह भी पढ़ें: कौन सी हैं वो 10 कारें जिन्हें जून महीने में खरीदने के लिए टूट पड़े लोग, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >