BSNL का सिम 5 मई तक बिना रिचार्ज के भी रहेगा एक्टिव

BSNL Extend Prepaid Plan Validity Till 5 May 2020 amidst coronavirus lockdown भारत सरकार की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल ने लॉकडाउन को ध्यान में रखकर अपने प्रीपेड प्लान की वैधता को 5 मई 2020 तक बढ़ा दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने उपभोक्ताओं के लिए रिचार्ज हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, जिससे वह आसानी मोबाइल नंबर रिचार्ज करा सकेंगे.

BSNL Extend Prepaid Plan Validity Till 5 May 2020 amidst Coronavirus Lockdown : भारत सरकार की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल ने लॉकडाउन को ध्यान में रखकर अपने प्रीपेड प्लान की वैधता को 5 मई 2020 तक बढ़ा दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने उपभोक्ताओं के लिए रिचार्ज हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, जिससे वह आसानी मोबाइल नंबर रिचार्ज करा सकेंगे.

Also Read: BSNL Airtel यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब बिना रिचार्ज के भी चलता रहेगा मोबाइल

कंपनी की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक, लॉकडाउन के दौरान जिन यूजर्स के अकाउंट की वैधता खत्म होने वाली है, कंपनी उनके प्लान की वैलिडिटी को 5 मई 2020 तक बढ़ा देगी. इससे उपभोक्ताओं को 5 मई तक इनकमिंग कॉल की सुविधा मिलती रहेगी.

इसके अलावा कंपनी ने रिचार्ज के लिए एक टोल-फ्री नंबर भी जारी किया है. इसके जरिये उपभोक्ता सिर्फ एक कॉल करके मोबाइल नंबर रिचार्ज करा सकेंगे. इसके लिए उन्हें 5670099 पर कॉल करना होगा. बीएसएनएल का रिचार्ज नंबर फिलहाल नॉर्थ और वेस्ट जोन में एक्टिव है. 22 अप्रैल से यह नंबर साउथ और ईस्ट जोन में भी एक्टिव हो जाएगा.

Also Read: लॉकडाउन में बिना रिचार्ज के भी 7 दिन देख सकेंगे टीवी, जानें कैसे

इस नंबर पर कॉल करने पर उपभोक्ताओं को दो तरह की सेवा मिलेगी. इसमें पहली घर से बैठे रिचार्ज और दूसरी अपनों की सहायता से रिचार्ज है. वहीं, पहली सेवा के तहत आप अपने लिए रिचार्ज की रिक्वेस्ट कर सकते हैं, तो दूसरी तरफ रिचार्ज के लिए आप अपने किसी दोस्त या फिर परिवार के सदस्य से रिक्वेस्ट कर सकते हैं.

Also Read: Jio Airtel Vodafone ने बिना रिचार्ज 3 मई तक बढ़ा दी वैलिडिटी

बताते चलें कि बीएसएनएल से पहले एयरटेल, जियो और वोडाफोन-आइडिया ने प्रीपेड प्लान की वैधता बढ़ाने का एलान किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >