boAT Smart Ring : अब अंगूठी से हो जाएगा स्मार्टवॉच वाला काम, आपकी नींद से लेकर दिल की धड़कन तक पर रखेगी नजर

boAt Smart Ring को भारत में कंपनी की पहली फिटनेस-ट्रैकिंग स्मार्ट रिंग (boAt’s first Smart Ring) के रूप में आधिकारिक तौर पर पेश किया गया है. सेरेमिक और मेटल की यह स्टाइलिश अंगूठी अपने यूजर के लिए हार्ट रेट मॉनीटर, SpO2 ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर जैसे कई शानदार फीचर्स से लैस है.

Boat Smart Ring With Smartwatch like Features : मोबाइल फोन एक्सेसरीज और यूजफुल प्रोडक्ट्स बनाने के लिए जानी जानेवाली कंपनी बोट ने नयी स्मार्ट रिंग (boAt Smart Ring) पेश की है. boAt Smart Ring को भारत में कंपनी की पहली फिटनेस-ट्रैकिंग स्मार्ट रिंग (boAt’s first Smart Ring) के रूप में आधिकारिक तौर पर पेश किया गया है. सेरेमिक और मेटल की यह स्टाइलिश अंगूठी अपने यूजर के लिए हार्ट रेट मॉनीटर, SpO2 ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर जैसे कई शानदार फीचर्स से लैस है.

boAt Smart Ring के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

boAt स्मार्ट रिंग हेल्थ और वेलनेस से जुड़े डेडिकेटेड फीचर्स से लैस है, जो आमतौर पर हमें स्मार्टवॉच और स्मार्टफोन में मिलते हैं. कंपनी का दावा है कि नयी स्मार्ट रिंग में हेल्थ से जुड़े कई शानदार फीचर्स हैं. इस स्टाइलिश स्मार्ट रिंग को आप किसी भी ड्रेस के साथ पहन सकते हैं. सेरेमिक और मेटल से बनी यह रिंग मजबूती के मामले में भी बेहतर है. इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि यह अंगूठी 5ATM पानी में भींगने के बाद भी बेअसर रहेगी.

Also Read: Airtel की नयी सर्विस, UPI और कार्ड का झमेला खत्म, चेहरा दिखाकर होगा पेमेंट

फीमेल यूजर्स को मेन्स्ट्रुअल साइकल का नोटिफिकेशन स्मार्टफोन पर भेजेगी रिंग

Smart Ring के साथ boAt ने भारत में ब्रांड न्यू वियरेबल ऐलान कर दिया है. यह वियरेबल कोई बैंड या फिर स्मार्टवॉच नहीं बल्कि एक स्मार्ट रिंग है. इस स्मार्ट रिंग में आपको वे सभी हेल्थ फीचर्स मिलेंगे, जो आपको एक स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच में मिलते हैं. इसके अलावा, यह रिंग फीमेल यूजर्स को मेन्स्ट्रुअल साइकल का नोटिफिकेशन स्मार्टफोन पर भेजेगी. इसके साथ ही, इसमें आपको कई स्मार्ट कंट्रोल भी प्राप्त होंगे. यह रिंग वॉटर रेजिस्टेंट होगी, जिसे पहनकर आप आराम से नहाने और धोने से लेकर स्वीमिंग भी कर सकेंगे. भारतीय मार्केट में इस रिंग का मुकाबला सैमसंग की गैलेक्सी रिंग और अल्ट्रा ह्यूमन रिंग एयर से होगा.

App के साथ होगी कनेक्ट

boAT Smart Ring यूजर के बॉडी टेम्परेचर को भी मापेगा. कंपनी का दावा है कि यह रिंग कई हेल्थ इश्यू को पहचानने में मदद करने वाली है. इसके अलावा, रिंग में SpO2 मॉनीटरिंग सेंसर मिलेगा, जो ब्लड ऑक्सिजन लेवल की जानकारी प्रोवाइड करेगा. यह रिंग रात को सोते समय यूजर की नींद को भी मॉनीटर करेगी. स्मार्ट रिंग यूजर के दिन और रात के स्लीपिंग पैर्टन को भी ट्रैक करेगी, जिसमें स्लीप ड्यूरेशन, स्लीप स्टेज शामिल हैं. स्मार्ट बैंड और वॉच की तरह यह रिंग महिलाओं के लिए मेन्स्ट्रुअल ट्रैकर का भी काम करेगी. इस रिंग में पुश स्मार्ट नोटिफिकेशन व रिमाइंडर्स भी मिलेंगे. इस स्मार्ट रिंग को boAt Ring App के साथ कनेक्ट किया जा सकेगा. इस ऐप के जरिये आप रिंग से मिला डेटा देखकर उसे ट्रैक कर सकेंगे.

Also Read: EUREKA: 5 मिनट की सर्जरी दिलायेगी शराब की लत से छुटकारा, चीन में चल रहा अनोखी चिप का क्लिनिकल ट्रायल

किफायती कीमत पर आ सकती है स्मार्ट रिंग

boAt स्मार्ट रिंग को आधिकारिक तौर पर भारत में कंपनी की पहली फिटनेस ट्रैकिंग स्मार्ट रिंग के रूप में लॉन्च किया गया है. ऐसा मालूम होता है कि किफायती कीमत पर स्मार्ट रिंग उपलब्ध करा कर बोट अब इस सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री कर रहा है. boAt स्मार्ट रिंग भारत में Amazon, Flipkart और boAt के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगी. हालांकि, कंपनी ने अभी तक स्मार्ट रिंग की रिलीज डेट और कीमत की जानकारी शेयर नहीं की है. कंपनी ने boAT India के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर boAT Smart Ring की अनाउंसमेंट की है. कंपनी ने ऐलान किया है कि यह स्मार्ट रिंग जल्द ही भारत में लॉन्च की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >