काली रंग की कार दिखने में जितनी स्टाइलिश और रॉयल लगती है, उतनी ही लोगों की पहली पसंद भी होती है. रोड पर इसका प्रेजेंस अलग ही होता है. लेकिन सच ये है कि इसे खरीदने के बाद ही इसके असली झंझट समझ में आते हैं. इसके फायदे तो हैं, लेकिन नुकसान कई बार उन पर भारी पड़ जाते हैं. इसलिए अगर आप ब्लैक कार लेने की सोच रहे हैं, तो पहले इसके प्लस और माइनस दोनों जान लेना जरूरी है. आइए जानते हैं.
काली रंग की कारों के नुकसान
धूल और गंदगी को करते हैं अट्रैक्ट
ब्लैक कार दिखने में जितनी स्टाइलिश लगती है, उसे मेंटेन करना उतना ही मुश्किल हो सकता है. इस पर धूल और गंदगी बहुत जल्दी नजर आने लगती हैं. यहां तक कि हल्की सी डस्ट भी साफ दिखाई देती है. ऐसे में अगर आप उसकी रेगुलर सफाई नहीं करेंगे, तो उसकी शाइन धीरे-धीरे कम होने लगती है.
स्क्रैच और स्वर्ल मार्क्स जल्दी नजर आते हैं
ब्लैक कार पर छोटे-छोटे स्क्रैच और स्वर्ल मार्क्स जल्दी नजर आने लगते हैं. अगर सही देखभाल न की जाए, तो धीरे-धीरे इसकी चमक भी फीकी पड़ने लगती है और कार उतनी नई जैसी नहीं दिखती.
गर्मी (Heat)
ये तो हम सभी जानते हैं कि काला रंग सबसे ज्यादा गर्मी सोखता है. ऐसे में अगर आपकी कार ब्लैक है, तो गर्मियों में उसका केबिन बाकी हल्के रंग की गाड़ियों के मुकाबले ज्यादा जल्दी और ज्यादा गर्म हो जाता है. मतलब धूप में खड़ी कार में बैठते ही आपको भट्टी जैसे फील होगा.
ज्यादा मेंटेनेंस का झंझट
ब्लैक कलर की कार दिखने में भले ही बेहद स्टाइलिश लगती हो, लेकिन इसकी चमक बनाए रखना आसान नहीं होता. इसे बार-बार वॉश, पॉलिश और डिटेलिंग करानी पड़ती है. यही वजह है कि इसकी मेंटेनेंस कॉस्ट भी बाकी रंगों के मुकाबले ज्यादा हो जाती है.
कम रीसेल वैल्यू
ब्लैक कलर हर किसी की पहली पसंद नहीं होता, खासकर सेकेंड हैंड कार खरीदते समय. कई लोग गर्मी और मेंटेनेंस की वजह से इससे बचते हैं. इसी वजह से जब आप कार बेचने जाते हैं, तो खरीदार कम मिलते हैं और कीमत भी बाकी रंगों, खासकर सफेद, से थोड़ी कम मिल सकती है.
काली रंग की कारों के फायदे
प्रीमियम और क्लासी लुक
ब्लैक कार का अपना ही अलग स्वैग होता है. चाहे छोटी हैचबैक हो, स्टाइलिश सेडान या दमदार SUV ही क्यों न हो काला रंग हर गाड़ी को तुरंत प्रीमियम और बोल्ड लुक दे देता है. सड़क पर चलते ही ये अलग नजर आती है और लोगों का ध्यान खींच ही लेती है. यही इसकी असली खासियत है.
रात में छोटे-मोटे गंदगी छिप जाती है
रात होते ही ब्लैक कार का लुक अचानक अपग्रेड हो जाता है. हल्की रोशनी में छोटे-मोटे दाग-धब्बे नजर ही नहीं आते, जिससे कार ज्यादा स्मूद और प्रीमियम लगती है. इसलिए नाइट ड्राइव में ये हमेशा ज्यादा अट्रैक्टिव और वेल-मेंटेन्ड दिखाई देती है.
यह भी पढ़ें: इस गर्मी लंबी ड्राइव पर निकलने वाले हैं? पहले कार की ये 5 जरूरी चीजें जरूर चेक कर लें
