बारिश और इमरजेंसी ब्रेकिंग में आएंगे काम, ये 5 स्कूटर देते हैं ABS की सेफ्टी, खरीदने से पहले देखें लिस्ट

2026 में कई ABS वाले स्कूटर मौजूद हैं. बारिश और इमरजेंसी ब्रेकिंग के दौरान ABS आपको बेहतर सेफ्टी देता है. इस लिस्ट में Suzuki Access 125, VLF Mobster 135, TVS NTorq 150 जैसे मॉडल्स शामिल हैं. आइए देखते हैं इन्हें.

साल 2026 में भारत में करीब 85,000 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक की कीमत वाले कई स्कूटर ABS के साथ आते हैं. ABS का सबसे बड़ा फायदा अचानक ब्रेक लगाने के दौरान मिलता है. खासकर बारिश में गीली सड़क हो या फिर ट्रैफिक में अचानक कोई गाड़ी सामने आ जाए, ABS पहियों को लॉक होने से रोकता है और स्कूटर के फिसलने का खतरा कम करता है.

अगर आप भी नया स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सेफ्टी से समझौता नहीं करना चाहते, तो बाजार में कई अच्छे ABS वाले ऑप्शन मौजूद हैं. आइए नजर डालते हैं ऐसे ही 5 स्कूटरों पर, जो 2026 में ABS के साथ अलग-अलग कीमत, इंजन और परफॉर्मेंस रेंज में मौजूद हैं.

Suzuki Access 125

  • Suzuki Access 125 के ABS वेरिएंट की कीमत करीब 96,230 रुपये से शुरू होकर 1.01 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है.
  • परफॉर्मेंस की बात करें तो Access 125 में 124cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 8.4 bhp की पावर और 10.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. 
  • इस इंजन को CVT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. माइलेज के मामले में भी स्कूटर निराश नहीं करता. कंपनी के मुताबिक यह करीब 45kmpl का ARAI-क्लेम्ड माइलेज देता है.
  • सेफ्टी के लिए ABS वेरिएंट में आगे के पहिए पर सिंगल-चैनल ABS दिया गया है. वहीं, बाकी वेरिएंट्स में Combined Braking System (CBS) मिलता है.

VLF Mobster 135

  • नाम में भले ही '135' लिखा हो, लेकिन Mobster में 125cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है. यह इंजन करीब 11.93 bhp की पावर और 11.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. 
  • कंपनी के मुताबिक, इसकी टॉप स्पीड 100-105 kmph तक है. इसकी कीमत करीब 1.37 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है.
  • इस स्कूटर की सबसे खास बात इसका डुअल-चैनल ABS है. जहां ज्यादातर 125cc स्कूटर में सिंगल-चैनल ABS ही देखने को मिलता है, वहीं Mobster में दोनों पहियों पर बेहतर ब्रेकिंग सेफ्टी का फायदा मिलता है. 
  • माइलेज की बात करें तो ARAI के मुताबिक यह करीब 46 kmpl का माइलेज देता है.

TVS NTorq 150

  • TVS NTorq 150 की कीमत करीब 1.11 लाख रुपये से शुरू होकर 1.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. 
  • इसमें 149.7cc का इंजन दिया गया है, जो करीब 13.01 bhp की पावर जेनरेट करता है. इंजन को CVT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है 
  • सेफ्टी के लिए सिंगल-चैनल ABS स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है. माइलेज की बात करें तो ARAI के मुताबिक यह स्कूटर करीब 40 kmpl का माइलेज दे सकता है.
  • खास बात यह है कि NTorq 150 को उसी ट्यूबलर फ्रेम पर तैयार किया गया है, जिस पर NTorq 125 बेस्ड है. 
  • इसमें स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, हाइब्रिड TFT-LCD कंसोल और टॉप वेरिएंट में दो राइडिंग मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Hero Xoom 160

  • इसकी कीमत करीब 1.43 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है और इसे सिर्फ एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है. 
  • स्कूटर में 156cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 14.6 bhp की पावर और 14 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. 
  • सेफ्टी के लिए इसमें डिस्क ब्रेक के साथ ABS भी स्टैंडर्ड मिलता है, जबकि 14-इंच के बड़े पहिए बेहतर स्टेबिलिटी देने में मदद करते हैं. 
  • माइलेज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि यह करीब 40kmpl का माइलेज देता है.

Yamaha Aerox 155

  • इसमें Yamaha R15 से लिया गया 155cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो करीब 14.8 bhp की पावर और 13.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
  • इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.45 लाख रुपये है और सेफ्टी के लिए इसमें सिंगल-चैनल ABS स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है.
  • हालांकि, पावर बढ़ने का असर माइलेज पर भी देखने को मिलता है. रोजमर्रा की राइडिंग में Aerox 155 आमतौर पर 40-45 kmpl का माइलेज दे देता है.

ये भी पढ़ें: 125cc स्कूटर खरीदना है? ये 5 मॉडल कीमत और माइलेज में हैं सबसे आगे, देखें लिस्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >