भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है. वजह भी साफ है. इनकी रनिंग कॉस्ट कम होती है और रोजाना शहर में आने-जाने के लिए ये एक बेस्ट ऑप्शन होते हैं. इसी बढ़ती मांग को देखते हुए TVS ने भी अलग-अलग बजट और जरूरतों के हिसाब से कई इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च किए हैं. अगर आप भी TVS का इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो नीचे हमने TVS iQube, TVS Orbiter और TVS X के बारे में बताया है. आइए इन तीनों स्कूटर्स की कम्पैरिजन करते हैं और जानते हैं कि आपकी जरूरतों के लिए सबसे बेहतर ऑप्शन कौन-सा है.
TVS iQube
इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹1.16 लाख से ₹1.72 लाख के बीच है. अच्छी बात यह है कि यह अलग-अलग बैटरी ऑप्शन के साथ आती है. रेंज की बात करें तो TVS iQube का चुना गया वेरिएंट 94 km से लेकर 212 km तक की रेंज देता है. कम्फर्टेबल सीट, बढ़िया बूट स्पेस और स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स इसे डेली यूज के लिए और भी बेहतर बनाते हैं.
यह भी पढ़ें: बैटरी बदलें और निकल पड़ें…102Km की रेंज वाली Honda Activa e की जानें सारी खूबियां
TVS Orbiter
इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹91,550 से शुरू होकर ₹1.15 लाख तक जाती है. इसे TVS iQube से नीचे पोजिशन किया गया है. इसलिए यह उन लोगों के लिए शानदार ऑप्शन बन जाता है जोडेली यूज के लिए फीचर-लोडेड इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं. रेंज की बात करें तो V1 वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर 86 km, वहीं V2 वेरिएंट 158 km तक की रेंज देने का दावा करता है. इसके अलावा इसमें 34 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज, क्रूज कंट्रोल, रिवर्स मोड और दो राइडिंग मोड्स मिलते हैं.
TVS X
इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹2.66 लाख से शुरू होती है. स्पोर्टी डिजाइन, दमदार इलेक्ट्रिक मोटर और प्रीमियम फीचर्स इसे बाकी TVS इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से अलग लुक देते हैं. रेंज की बात करें तो TVS X एक बार फुल चार्ज होने पर IDC टेस्टिंग के अनुसार लगभग 140 km तक चल सकता है. वहीं, मल्टीपल राइडिंग मोड्स, क्रूज कंट्रोल और बड़ा TFT डिस्प्ले हर राइड को ज्यादा स्मार्ट और कम्फर्टेबल बना देते हैं.
यह भी पढ़ें: प्लास्टिक-फाइबर छोड़िए, मेटल बॉडी के साथ आते हैं ये 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जल्दी नहीं पड़ेंगे डेंट-स्क्रैच
