नए Pulsar N160 S और N160 SS के आने के साथ, Bajaj अब मॉडल के सबसे सस्ते N सीरीज में 5 वेरिएंट दे रहा है. 2-वॉल्व वाला 164.9cc एयर-कूल्ड इंजन, जो 16hp और 14.65Nm पावर देता है, यह तीन वेरिएंट में मिलता है. वहीं, नया 4-वॉल्व वाला 164.5cc ऑयल-कूल्ड इंजन जो 18.5hp और 14.4Nm पावर देता है, दो वेरिएंट में आता है. Bajaj की इन पांचों वेरिएंट में फ्रेम, असिस्ट और स्लिपर क्लच, ब्लूटूथ, ऑल-LED लाइटिंग और USB-C पोर्ट स्टैंडर्ड मिलते हैं. यह सब देखने में लगभग एक जैसे लगते हैं और सबसे सस्ते व सबसे महंगे वेरिएंट के बीच करीब 20,000 रुपये का फर्क है. आइए जानते हैं कि वेरिएंट अपग्रेड करने पर क्या-क्या मिलता है.
प्लसर एन160 (Pulsar N160)
Pulsar N160 बाइक तीन वेरिएंट में आती है. तीनों में USD फोर्क मिलते हैं और इन्हें ब्रेकिंग व सीट के हिसाब से अलग किया गया है - सिंगल डिस्क के साथ सिंगल सीट (1.22 लाख रुपये), ट्विन डिस्क के साथ सिंगल सीट (1.25 लाख रुपये) और ट्विन डिस्क के साथ स्प्लिट सीट (1.31 लाख रुपये). बीच वाला वेरिएंट बेस मॉडल के मुकाबले रियर डिस्क ब्रेक और रियर लिफ्ट-ऑफ प्रोटेक्शन (RLP) जोड़ता है. सबसे ऊपर वाला वेरिएंट इससे भी आगे बढ़कर डुअल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, बड़ा 300mm फ्रंट डिस्क (बाकी दो में 280mm), 10mm ज्यादा रियर मोनोशॉक ट्रैवल और हेडलाइट में LED DRLs देता है.
ये भी पढ़ें: 2026 Bajaj Pulsar 125 की तस्वीरें आईं सामने, TFT कंसोल और मोनोशॉक समेत मिलेंगे ये अपडेट
प्लसर एन160 एस (Pulsar N160 S)
S नए 4-वॉल्व इंजन का बेस वेरिएंट है. इसमें बड़ा फ्रंट 37mm USD फोर्क, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, क्रॉल टेक, ज्यादा एडवांस राइड मोड्स और नया, बड़ा 5-इंच LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. हालांकि, पुरानी N160 के टॉप वेरिएंट से तुलना करें तो S में ट्रैक्शन कंट्रोल और LED DRLs नहीं मिलते, छोटा 280mm फ्रंट डिस्क ब्रेक मिलता है और यह 1.33 लाख रुपये की कीमत में वापस सिंगल-चैनल ABS पर आ जाता है. पुराने टॉप वेरिएंट से सिर्फ 2,000 रुपये ज्यादा देकर S में मिलने वाले नुकसान को देखें, तो यह फैसला लेना आसान नहीं है.
प्लसर एन160 एसएस (Pulsar N160 SS)
इसके बाद SS आता है, जो ट्रैक्शन कंट्रोल, 300mm फ्रंट डिस्क, डुअल-चैनल ABS और LED DRLs वापस लाता है. यह S वाले 5-इंच LCD क्लस्टर की जगह Wi-Fi सपोर्ट वाला TFT क्लस्टर भी देता है. Wi-Fi मॉड्यूल की मदद से SS पर Google Maps मिररिंग का सपोर्ट मिलता है, जो Bajaj के अनुसार इस सेगमेंट का पहला फीचर है. SS में मिलने वाला एक और खास फीचर इसका रियर रेडियल टायर है, जो साइज में बाकी वेरिएंट्स जैसा ही है. इस टॉप वेरिएंट की कीमत 1.42 लाख रुपये है, जो S वेरिएंट से 9,000 रुपये ज्यादा है और 2V इंजन वाले टॉप वेरिएंट से 11,000 रुपये ज्यादा है.
ये भी पढ़ें: ₹80 हजार के बजट में आती हैं Bajaj की ये 3 बाइक्स, 70kmpl तक माइलेज; ऑफिस-कॉलेज जाने वालों के लिए रहेंगी बेस्ट
