156km तक रेंज, 35 L का बड़ा बूट स्पेस... दनादन बिक रही Bajaj Chetak, जुलाई 2026 में 307 परसेंट का ग्रोथ

बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर ने जुलाई 2026 में बिक्री के मामले में पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिसमें 307% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की गई है. इस आर्टिकल में हम चेतक की इफेक्टिव रेंज, विभिन्न बैटरी वेरिएंट्स और किफायती रनिंग कॉस्ट के बारे में जानेंगे.

बीते जुलाई 2026 का महीना बजाज मोटर कंपनी के लिए काफी शानदार रहा. इस महीने कंपनी की सेल में 19 प्रतिशत की अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बजाज ने कुल 1,65,747 टू व्हीलर्स को डिस्पैच करके यह साबित कर दिया है कि देश की सड़कों पर इसका क्रेज किस क्यों है. पिछले साल यानी जुलाई 2025 में इस ब्रांड ने 1,66,956  यूनिट गाड़ियां सेल की थीं. इसका मतलब मंथ ऑन मंथ सेलिंग में सिर्फ 1 प्रतिशत की ही कमी दिखी है. बजाज की पोर्टफोलियो में कई सारी बाइकें हैं, लेकिन बजाज चेतक (Bajaj Chetak) स्कूटर ने अलग ही जलवा दिखाया है. इस स्कूटर ने राइडर्स को दीवाना बना रखा है. इसकी जुलाई में सेल 307 परसेंट बढ़ी है.

एक समय गायब हो गया था बजाज चेतक 

बजाज के लिए एक समय ऐसा हुआ कि जब होंडा एक्टिवा जैसे ऑटोमेटिक स्कूटर ने मार्केट में एंट्री ली वैसे ही चेतक का नाम क्रेज कम गया था. साल, 2019 में कंपनी ने एक बार फिर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को ग्राहकों के लिए नए अंदाज में पेश किया, लेकिन इस बार पेट्रोल वेरिएंट में नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक में चेतक की एंट्री हुई. अब यही वजह है की ब्रांड को इस सेगमेंट में फायदा दिख रहा है.

बजाज चेतक की कितनी सेल हुई?

जुलाई, 2026 में बजाज ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की 47,184 यूनिट्स सेल की है. यही आंकड़ा पिछले साल यानी जुलाई 2025 में सिर्फ 11, 584 यूनिट्स रहा था. आंकड़े के मुताबिक, ईयर ऑन ईयर इस स्कूटर की सेल में 307 परसेंट की जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है. इससे पहले जून, 2026 में भी ब्रांड ने 40,376 यूनिट्स सेल किए थे. जून की अपेक्षा जुलाई में 17 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.

ये भी पढ़ें: एक में 165 KM रेंज, तो दूसरे में 52 लीटर बूट स्पेस... ये हैं 2 न्यू लॉन्च इलेक्ट्रिक स्कूटर, मॉडर्न फीचर्स मिलेंगे

बजाज चेतक की बैटरी और रेंज कैसी है?

बजाज मोटर कंपनी ने अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक को मल्टीपल कंफीग्रेशन में पेश किया है. इस स्कूटर को तीन बैटरी सेटअप ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है. इसका सबसे एंट्री यानी बेस मॉडल चेतक सी2501 है, जिसमें 2.5kWH का बैटरी पैक मिलेगा. इसका IDC क्लेम्ड रेंज 113 KM है. कीमत की बात करें, तो शुरुआती एक्स शोरूम 91,504 रुपए है.

ये भी पढ़ें: जल्द आ रहा है Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर, लॉन्च से पहले जानें इसकी 5 खास बातें

बजाज चेतक की कीमत और रनिंग कॉस्ट 

बजाज चेतक C3001 में 3.0kWH का बैटरी मिलता है, जिसका IDC क्लेम्ड रेंज 131 किलोमीटर है. इसकी एक्स शोरूम प्राइस 1,14,270 रूपए है. इसके अलावा चेतक 35 सीरीज में 3.5kWH का बैटरी लगा हुआ है, जो एक बार फुल चार्ज होने के बाद 156 किलोमीटर तक यात्रा कर सकता है. इस वेरिएंट की कीमत 1,24,157 रुपए एक्स शोरूम से शुरू होती है. वहीं, रनिंग कॉस्ट की बात करें, तो बैटरी को घर पर चार्ज करने में सिर्फ 35 रुपए लगेंगे. इस हिसाब से इतने ही अमाउंट में आप 153 किलोमीटर तक राइड कर सकते हैं. 


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >