देश में बढ़ते पेट्रोल के दामों के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. टीवीएस, एथर, ओला, सिंपल और बजाज जैसी पॉपुलर कंपनियों ने ग्राहकों के बीच अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी है. यदि आप भी एक शानदार ई-स्कूटर खरीदने का प्लान बनाया है और आपके दिमाग में बजाज कंपनी की स्कूटर है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. बजाज द्वारा इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में चेतक की बिक्री की जाती है. इस स्कूटर का सबसे बेस यानि एंट्री लेवल वेरिएंट Bajaj Chetak 2501 है. 113 किलोमीटर रेंज और 25 लीटर बूटस्पेस वाले इस ई-स्कूटर खरीदना सही होगा या नहीं. आइए जानते हैं.
Bajaj Chetak 2501 कैसा इलेक्ट्रिक स्कूटर है?
शुरुआत से ही बजाज ब्रांड का देश में एक अलग क्रेज देखने को मिलता है. बाइक से लेकर इलेक्ट्रिक स्कूटरों में इस कंपनी ने जलवा बिखेरा है. बजाज चेतक का बेस वेरिएंट 2501 डेली यूज करने वाले लोगों के लिए एक बेहतर ऑप्शन बन सकता है. ऑफिस-कॉलेज जाने वाले इसे आसानी से चला सकते हैं. कंपनी की ओर से इसके डिजाइन में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन अब इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. यह देखने में भी अच्छा लगता है और साथ-साथ जरूरी इनफॉर्मेंशन भी शेयर करता है.
Bajaj Chetak 2501 का फीचर्स कैसा है?
बजाज कंपनी की तरफ से चेतक 2501 के रियर हिस्से में ग्राफिक्स दिए गए हैं, जिसके साथ चेतक की बैजिंग भी मिलती है. इतना ही नहीं, इसकी एक और खास बात यह है कि इसमें आपको 25 लीटर का बूटस्पेस भी मिलता है. बजाज चेतक ई-स्कूटर के फ्रंट हिस्से में आइक्यूब डिजाइन वाले टेललाइट्स, डिस्क ब्रेक, मेटल बॉडी, एलईडी फ्रंट लाइट और रिवर्स मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो आपके राइडिंग एक्सपिरियंस को शानदार बनाते हैं.
ये भी पढ़ें: Ather से Bajaj Chetak तक, ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर लंबी बैटरी लाइफ के लिए हैं बेस्ट ऑप्शन
Bajaj Chetak 2501 बैटरी और परफॉर्मेंस
बजाज चेतक 2501 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.5kWh वाला बैटरी पैक मिलता है. कंपनी के दावे के अनुसार, एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह ई-स्कूटर 113 किलोमीटर तक चल सकता है. हालांकि, फुल चार्ज करने के बाद इस स्कूटर को शहर के जाम या खुले रास्तों पर ईको मोड में चलाया जाए, तो इसे 75 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है. ऐसे में डेली कम्यूट के तौर पर यह रेंज ज्यादा खराब नहीं है. इसके अलावा इसे ईको और स्पोर्ट्स के साथ ड्राइव किया जाए, तो रेंज घटकर 70 KM तक हो सकती है.
Bajaj Chetak 2501 स्पीड में कैसा है?
स्पीड पर नजर डालें, तो बजाज चेतक 2501 को ईको मोड में मैक्सिमम 50 किलोमीटर प्रति घंटे और स्पोर्ट्स मोड में 60 kmph की स्पीड पर आसानी से चलाया जा सकता है. इससे एक और फायदा यह होता है कि बड़े शहरों में जहां जाम की समस्या रहती है, वहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे पर चला सकते हैं, जो आपको ओवर स्पीड चालान से बचा सकता है.
ये भी पढ़ें: Ather और Simple Energy जल्द लॉन्च करेंगी नया इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, जानें क्या-क्या होगा खास
Bajaj Chetak 2501 खरीदना सही होगा या नहीं?
यदि आप एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश कर रहे हैं, जो आपको सिर्फ मेटल बॉडी और सभी जरूरत फीचर्स के साथ कम बजट में राइड का अच्छा एक्सपिरियंस दे, तो बजाज चेतक का बेस मॉडल घर ला सकते हैं. हां, अगर आप डेली दूर जाते हैं और 70 से ज्यादा किलोमीटर तक सफर करते हैं, तो थोड़ा ज्यादा खर्च करके इसके ऊपर मिड या टॉप वाला वेरिएंट्स को खरीदने पर विचार कर सकते हैं.
