iOS Security Hole को लेकर Apple ने सभी iPhone यूजर्स को किया अलर्ट

Apple Alerts iPhone Users for Vulnerable Security Threat: ऐपल ने अपने नये और पुराने दोनों iphone यूजर्स को अलर्ट किया है. इस अलर्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि आइफोन यूजर्स को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि कंपनी ने एक बड़े पैमाने पर आइओएस सिक्योरिटी होल iOS security hole की पुष्टि की है, जो कि लगभग हर आइफोन को प्रभावित करता है.

Apple Alerts iPhone Users for Vulnerable Security Threat: ऐपल Apple ने हल ही में अपना नया आइफोन एसई 2020 iphone SE 2020 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है. जहां नया iphone चर्चा में बना हुआ है, वहीं कंपनी ने अपने नये और पुराने दोनों iphone यूजर्स को अलर्ट किया है.

Also Read: Apple iPhone SE 2020: सबसे सस्ता आईफोन कितने का है?

इस अलर्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि आइफोन यूजर्स को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि कंपनी ने एक बड़े पैमाने पर आइओएस सिक्योरिटी होल iOS security hole की पुष्टि की है, जो कि लगभग हर आइफोन को प्रभावित करता है. सामने आयी एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि आइफोन में आये इस बग का फायदा उठाकर हैकर्स ​डिवाइस को हैक कर सकते हैं. ऐसे में लाखों यूजर्स की प्राइवेसी खतरे में है.

Also Read: Iphone Ipad Mail Bug: 50 करोड़ यूजर डाटा पर 8 साल से चल रहा सेंधमारी का खेल

फोर्ब्स Forbes की एक हालिया रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि सिक्योरिटी फर्म ZecOps का दावा है कि iOS 6 और उसके बाद के वर्जन पर चलनेवाला हर आइफोन रिमोट अटैक्स के लिए असुरक्षित है. वहीं, अब ऐपल ने भी इसकी पुष्टि कर दी है.

Also Read: Apple ने लॉन्च की COVID-19 स्क्रीनिंग वेबसाइट और ऐप

ZecOps का कहना है कि उसने इस बग के बारे ऐपल को मार्च में बता दिया था लेकिन कंपनी ने इस पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई. इस बग से यूजर्स का निजी डाटा चोरी होने का खतरा है. बताया जाता है कि इसके लिए हैकर्स को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ रही, क्योंकि आइफोन के बैकग्राउंड में खुले हुए ऐप्स का इस्तेमाल करके डाटा हैक किया जा सकता है.

Also Read: CORONA Effect: चीन से भारत शिफ्ट होगा iPhone का मास प्रोडक्शन, सस्ता होगा हैंडसेट
Also Read: Corona Effect: Apple ने लगायी iPhone की खरीद पर पाबंदी, जानें…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >