Coronavirus से पीड़ित कर्मचारियों को Amazon देगा छुट्टी के पैसे

Coronavirus Infect Amazon: सैन फ्रांसिस्को : अमेजन ने बुधवार को कहा कि उसके किसी कर्मचारी के कोरोना वायरस या कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने पर उसके सवैतनिक अवकाश को बढ़ा दिया गया है.

Coronavirus Infect Amazon: सैन फ्रांसिस्को : अमेजन ने बुधवार को कहा कि उसके किसी कर्मचारी के कोरोना वायरस या कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने पर उसके सवैतनिक अवकाश को बढ़ा दिया गया है.

दुनिया की प्रमुख ऑनलाइन खुदरा कंपनी ने बताया कि उसने 2.5 करोड़ डॉलर के एक अमेजन राहत कोष का गठन किया है, जिससे इस महामारी से प्रभावित होने वाले असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों की मदद की जाएगी.

कंपनी ने कहा, कोविड-19 से प्रभावित होने वाले या निरीक्षण में रखे गए अमेजन के सभी कर्मचारियों को दो सप्ताह का सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा. कंपनी ने कहा है कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि कर्मचारी वेतन की चिंता किए बिना अपनी सेहत पर पूरी तरह ध्यान दें.

कंपनी ने बताया कि अमेजन के साझेदार और अस्थाई कर्मचारी राहत कोष से मदद के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो दो सप्ताह के लिए होगी. दुनिया भर में अमेजन के आठ लाख पूर्णकालिक कर्मचारी हैं. कंपनी ने पिछले सप्ताह बताया था कि उसके एक कर्मचारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >