Flipkart, Amazon पर स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की डिलीवरी शुरू, पर शर्तें लागू

Lockdown 3,Lockdown 3 Restrictions,Green Zone, Orange Zone, Red Zone, Non-Essential Goods, Flipkart Smartphone Sale, Flipkart Mobile Phone, Flipkart Delivery, Flipkart, Amazon Mobile Phone, Amazon Delivery, Amazon : अगर आप पिछले डेढ़ महीने से स्मार्टफोन्स एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स नहीं खरीद पा रहे हैं तो आपके लिए खुशी की खबर है. केंद्र सरकार ने 4 मई से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स Amazon, Flipkart, Paytm Mall आदि पर गैर जरूरी सामानों की डिलीवरी की अनुमति दे दी है. हालांकि यह अनुमति केवल ऑरेंज और ग्रीन जोन में रहने वाले लोगों के लिए है.

Lockdown 3, Flipkart and Amazon Mobile Phone, Sale: अगर आप पिछले डेढ़ महीने से स्मार्टफोन्स एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स नहीं खरीद पा रहे हैं तो आपके लिए खुशी की खबर है. केंद्र सरकार ने 4 मई से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स Amazon, Flipkart, Paytm Mall आदि पर गैर जरूरी सामानों की डिलीवरी की अनुमति दे दी है. हालांकि यह अनुमति केवल ऑरेंज और ग्रीन जोन में रहनेवाले लोगों के लिए है.

कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन का तीसरा चरण चार मई, यानी आज से शुरू हो रहा है. देश में अब तक सिर्फ जरूरी सामान की दुकानें ही खुली हुई थीं, लेकिन भारत सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक, आज से गैर-जरूरी सामान की बिक्री ई-कॉमर्स साइट पर शुरू होगी. हालांकि, फिलहाल यह सुविधा ग्रीन और ऑरेंज जोन के लिए ही है. रेड जोन में रहनेवाले लोगों को इसके लिए 17 मई तक इंतजार करना पड़ेगा.

Also Read: Coronavirus के खतरे के बीच अपने Smartphone को ऐसे करें Sanitize

आपको बता दें कि देश के राज्यों को रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन में बांटा गया है. केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को और दो हफ्तों के लिए बढ़ा दिया है. तीसरा चरण 4 मई से शुरू होकर 17 मई तक चलेगा. इस लॉकडाउन की अच्छी बात यह है कि अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियां गैर जरूरी प्रॉडक्ट्स की भी डिलीवरी कर पाएंगी.

ऐसे में अगर आप पिछले डेढ़ महीने से स्मार्टफोन्स एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स नहीं खरीद पा रहे हैं तो आपके लिए खुशी की खबर है. केंद्र सरकार ने 4 मई से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स Amazon, Flipkart, Paytm Mall आदि पर गैर जरूरी सामानों की डिलीवरी की अनुमति दे दी है. हालांकि यह अनुमति केवल ऑरेंज और ग्रीन जोन में रहने वाले लोगों के लिए है. वहीं रेड और कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों को इस सर्विस के लिए 17 मई तक इंतजार करना पड़ेगा. अगर आप ग्रीन या ऑरेंज जोन में रहते हैं तो आप स्मार्टफोन्स एवं अन्य गैर जरूरी वस्तुओं को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ऑर्डर कर सकेंगे.

Also Read: Coronavirus के बीच Swiggy और Zomato ने शुरू की Contactless Food Delivery

आपको बता दें कि गृह मंत्रालय ने देश के 700 से ज्यादा जिलों को रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन में बांटा है. इनमें से ग्रीन और ऑरेंज जोन में ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा गैर जरूरी वस्तुओं की होम डिलीवरी की अनुमति दी है. वहीं, जरूरी वस्तुओं की डिलीवरी हर जोन में की जा सकेगी. ई-कॉमर्स कंपनियों के अलावा ग्रीन और ऑरेंज जोन में स्टैंड अलोन दुकानें जो कि रेसिडेंशिएल कॉम्प्लेक्स के पास चलते हैं, खोले जा सकेंगे. इससे लोगों को और कंपनियों को राहत मिलेगी.

मालूम हो कि पिछले करीब डेढ़ महीने से कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से देशव्यापी लॉकडाउन है, जिसके कारण केवल जरूरी सामानों की ही डिलीवरी की अनुमति और दुकानें खोलने की अनुमति है. केंद्र सरकार द्वारा इन ग्रीन और ऑरेंज जोन में गैर जरूरी सामानों की डिलीवरी की अनुमति देने के बाद ई-कॉमर्स कंपनियां अपने बिजनेस को री-ओपन कर सकती हैं. इसकी वजह से स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां Xiaomi, Realme, Vivo, OPPO, Samsung, OnePlus अपने स्मार्टफोन्स को सेल कर सकेंगी. साथ ही, पिछले करीब दो महीने से अपने लॉन्च होने का इंतजार कर रहे स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग का रास्ता साफ हो गया है. स्मार्टफोन्स के अलावा यूजर्स ई-कॉमर्स वेबसाइट से लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज आदि को भी ऑर्डर कर सकेंगे.

Also Read: 4G Smartphone Under 5000 : इस कंपनी ने लॉन्च किये 3 नये स्मार्टफोन, कीमत Rs 4499 से शुरू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >