एक का 100kmph, तो दूसरे का 130kmph की स्पीड... रफ्तार का बादशाह हैं ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Bajaj Chetak भी लिस्ट में

यदि आपको एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश है जो स्पीड के मामले में शानदार हो, तो यहां हम आपके लिए 5 सबसे बेहतर ऑप्शन लेकर आए हैं. Ola, TVS, Ather और Vida कंपनियों के स्कूटर लिस्ट में हैं. Bajaj Chetak का भी नाम है.

देश के ऑटोमोबाइल मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड दिन-प्रतिदिन तेजी से बढ़ती जा रही है. पेट्रोल के बढ़ते दामों के बीच ग्राहक लगातार इलेक्ट्रिक सेगमेंट की ओर रुख कर रहे हैं. कस्टमर की बढ़ती मांगों के चलते टीवीएस, ओला, एथर और हीरो जैसी पॉपुलर कम्पनियां मार्केट में एक से बढ़कर एक धमाकेदार इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच कर रही हैं, जिसकी रफ्तार भी शानदार है. यदि आपने भी हाल ही में एक ऐसा स्कूटर खरीदने का प्लान बनाया है, जिसकी रफ्तार अच्छी हो, तो यहां हम आपके लिए 5 जबरदस्त ऑप्शन लेकर आए हैं. आइए जानते हैं.

Ola S1 Pro Plus 3rd Gen (ओला एस1 प्रो प्लस 3rd जेन)

ओला कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटर ग्राहकों का दिल लगातार जीत रही है. इसी में एस1 प्रो का क्रेज काफी ज्यादा है. 13kW पीक मोटर के साथ यह ई स्कूटर 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को आसानी से छू सकता है. सबसे तेज चलने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर के मामले में यह सबसे आगे आता है. इसमें 2 बैटरी ऑप्शन मिलता है, जिसमें 5.2kWh और 4kWh शामिल हैं. इसकी कीमत 1,44,499 रुपए से शुरू होती है.

Ather 450 Apex (एथर 450 एपेक्स)

सबसे टॉप स्पीड पर चलने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटरों की सूची में दूसरे नंबर पर Ather 450 Apex का नाम है, जो सिर्फ 2.9 सेकंड में 0 से 40 kmph की स्पीड पकड़ लेता है. वहीं, इसका टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा है. इतना ही नहीं, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का IDC रेंज 165 km है, जो डेली यूज करने वालों के लिए परफेक्ट है. इसके अलावा इसमें आपको वॉयस ऑन एथर, इन्फिनिटी क्रूज, गूगल मैप नेविगेशन और डैश पर क्रिकेट स्कोर दिखेगा. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 1,94,999 रुपए है.

Vida V2 Pro (विदा वी2 प्रो)

6 कलर ऑप्शंस के साथ आने वाला Hero Vida V2 Pro टॉप स्पीड के मामले में तीसरे नंबर पर आता है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 1,20,000 रुपए है. इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटे की है. इसमें 3.9kWH की बैटरी पैक मिलेगा, जो 165 km IDC रेंज ऑफर करता है. साथ ही, 2.9 सेकंड में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 0 से 40 kmph स्पीड पर चल सकता है. इसमें 26 लीटर का बूट स्पेस है. इसके अलावा 7 इंच TFT डिस्प्ले, 4 राइडिंग मोड, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, रिजेनरेटिव ब्रेकिंग और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

ये भी पढ़ें: Simple Wave नाम से आएगा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, Ather Rizta और iQube से होगी टक्कर, जानें लॉन्च डेट

TVS iQube ST (टीवीएस आईक्यूब एसटी)

टीवीएस कंपनी की मोस्ट पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube ST में 5.3kWH का बैटरी पैक मिलता है, जिसका IDC क्लेम्ड रेंज 212 किलोमीटर है. इस स्कूटर का टॉप स्पीड 82 किलोमीटर प्रति घंटे की है. इसके अलावा सिर्फ 4.5 सेकंड में यह 0 से 40 kmph की स्पीड पर भाग सकता है. इसमें आपको 32 लीटर का अंडर स्टोरेज स्पेस मिलता है, जिसमें 2 हेलमेट आसानी से रख सकते हैं. साथ ही, फीचर्स में टर्न बाय टर्न नेविगेशन, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, सिक्युरिटी अपडेट और रिमोट चार्ज स्टेट्स मिलते हैं. 

ये भी पढ़ें: फैमिली से लेकर रोज ऑफिस जाने वालों तक, ये 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर कर देंगे पेट्रोल की छुट्टी, जानें कीमत-खासियत

Bajaj Chetak (बजाज चेतक)

अगर आप बजाज कंपनी के फैन हैं, तो चेतक से बढ़िया चॉइस क्या ही होगा. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 1.45 लाख रुपए के करीब है. 3.5kWh बैटरी पैक के साथ यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 153 किलोमीटर IDC रेंज ऑफर करता है. वहीं, इसकी टॉप स्पीड 73 किलोमीटर प्रति घंटे की है. इस चेतक में 35 लीटर का लार्ज अंडर स्टोरेज स्पेस मिलता है, जिसमें 2 हेलमेट आसानी से रख सकते हैं. साथ ही, 3 घंटे में बैटरी को 0 से 80 परसेंट चार्ज किया जा सकता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >