₹59,477 वाली Hero HF Deluxe की वो 5 खासियतें, जो उसे बनाती हैं कम बजट वाली सबसे दमदार बाइक

Hero HF Deluxe भारतीय सड़कों पर कम बजट वाली सबसे दमदार बाइक है. यह अपनी शानदार माइलेज, किफायती कीमत, मजबूत इंजन और आरामदायक सफर के लिए जानी जाती है. आइए जानें इसकी 5 खासियतों के बारे में जो इसे खास बनाती हैं.

कम बजट में एक ऐसी बाइक ढूंढना जो टिकाऊ भी हो और जेब पर भारी भी न पड़े, हर राइडर्स की पहली पसंद होती है. अगर आप भी अपने रोज के आने-जाने के लिए एक मजबूत, किफायती और शानदार बाइक की तलाश में हैं, तो हीरो एचएफ डिलक्स (Hero HF Deluxe) आपकी खोज को खत्म करती है. यह बाइक सालों से भारतीय सड़कों पर राज कर रही है. युवाओं और डेली ट्रेवल करने वाले लोगों के बीच इसका क्रेज आज भी बरकरार है. आइए जानते हैं इस बाइक की वो 5 खासियाते,  जो इसे कम बजट में सबसे दमदार बनाती हैं.

माइलेज का असली किंग

मिडिल क्लास फैमिली या कॉलेज जाने वाले युवाओं के लिए सबसे पहली बात माइलेज होती है. इस बाइक का इंजन बहुत ही हल्का और एडवांस तकनीक पर काम करता है. यह 1 लीटर पेट्रोल में आपको इतना लंबा सफर तय करा देती है कि आपको बार-बार पेट्रोल पंप जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. इसका रियल-वर्ल्ड माइलेज 65kmpl है. महंगाई के इस दौर में यह बाइक आपकी जेब का पूरा ध्यान रखती है और हर महीने आपकी अच्छी-खासी बचत करवाती है.

पॉकेट फ्रेंडली कीमत और कम मेंटेनेंस

हीरो एचएफ डिलक्स को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसे खरीदना और चलाना दोनों ही बेहद आसान है. इसकी दिल्ली में स्टार्टिंग एक्स शोरूम कीमत 59,477 रुपये है, जो आपके बजट में बिल्कुल फिट बैठती है. इसके साथ ही इसका मेंटेनेंस खर्च भी ज्यादा नहीं है. इसके स्पेयर पार्ट्स बाजार में बहुत सस्ते मिल जाते हैं और किसी भी लोकल मैकेनिक के पास आसानी से ठीक हो जाते हैं. यानी एक बार खरीदने के बाद यह आपको कभी भी जेब ढीली करने का मौका नहीं देती.

ये भी पढ़ें: Hero Splendor चला-चलाकर ऊब गया मन... तो चुनें ये 3 दमदार बाइक्स, दो की कीमत 60 हजार रुपये से भी कम

दमदार इंजन और शानदार परफॉर्मेंस

कम कीमत का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपको परफॉर्मेंस से समझौता करना पड़ेगा. इसमें 100 सीसी का भरोसेमंद इंजन मिलता है जो हर तरह की सड़कों पर आसानी से चलता है. चाहे शहर का भारी ट्रैफिक हो या गांव के कच्चे रास्ते, यह बाइक बिना रुके और बिना थके आसानी से निकल जाती है. इसका इंजन काफी लंबा टिकता है और सालों-साल बिना किसी बड़ी खराबी के साथ चलता है.

मजबूत बॉडी और आरामदायक सफर

भारतीय सड़कों की हालत किसी से छिपी नहीं है. ऐसे में यह बाइक अपनी मजबूत बनावट की वजह से हर गड्ढे को आसानी से झेल लेती है. इसकी सीट काफी लंबी और चौड़ी है, जिससे राइडर और पीछे बैठने वाले इंसान दोनों को पूरा आराम मिलता है. इसके सस्पेंशन खराब रास्तों के झटकों को सोख लेते हैं, जिससे लंबी दूरी तय करने के बाद भी आपको थकान महसूस नहीं होती.

ये भी पढ़ें: Hero Splendor Plus Flex फ्यूल की वो 5 खासियतें, जो उसे बनाती हैं बेस्ट कम्यूटर बाइक

सिंपल लुक और रीसेल वैल्यू

युवाओं को ऐसी बाइक पसंद आती है जो दिखने में सिंपल और क्लासी हो. इसका लुक काफी स्लीक है, जो हर उम्र के राइडर पर अच्छा लगता है. इसके अलावा हीरो ब्रांड की वजह से इसकी रीसेल वैल्यू भी मार्केट में बहुत जबरदस्त है. अगर आप कुछ सालों बाद इसे बेचना भी चाहेंगे, तो आपको इसके लिए बहुत अच्छी कीमत आसानी से मिल जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >