2 लाख रुपये से कम में खरीदें ये 5 शानदार बाइक्स, फीचर्स और परफॉर्मेंस में नहीं हैं किसी से कम

5 Best Bikes Under Rs 2 Lakh: 2 लाख रुपये तक के बजट में Bajaj, TVS, Royal Enfield और Yamaha जैसी कंपनियां कई बेहतरीन बाइक्स ऑफर करती हैं. अगर आप पहली बाइक खरीद रहे हैं या रोजाना इस्तेमाल के लिए एक बेहतर ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो ये 5 बाइक्स आपके लिए बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकती हैं.

अगर आप 2 लाख रुपये से कम में अपने लिए नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो भारतीय मार्केट में आज कई सारे ऑपशंस मौजूद हैं. इस प्राइस रेंज में आपको स्पोर्टी लुक वाली बाइक्स से लेकर आरामदायक रोडस्टर और रेट्रो स्टाइल बाइक्स तक मिल जाएंगी. खास बात यह है कि इनमें दमदार इंजन के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ड्यूल-चैनल ABS और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे एडवांस्ड फीचर्स भी दिए जा रहे हैं. अगर आप कंफ्यूज हैं कि 2 लाख रुपये के अंदर कौन-सी बाइक आपके लिए सबसे बेहतर रहेगी, तो यहां जानिए 5 ऐसे शानदार ऑपशंस जो पहली बाइक खरीदने वालों के साथ-साथ रोजाना इस्तेमाल करने वाले राइडर्स के लिए भी बेहतरीन साबित हो सकते हैं.

Bajaj Pulsar N160

इस लिस्ट में सबसे किफायती बाइक Bajaj Pulsar N160 है, लेकिन फीचर्स के मामले में यह किसी से कम नहीं है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.16 लाख रुपये है. इसमें 164.82cc का इंजन मिलता है, जो 15.78hp की पावर और 14.65Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, LED लाइटिंग और ड्यूल-चैनल ABS जैसे फीचर्स दिए गए हैं. रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ यह हाईवे पर भी अच्छा परफॉर्म करती है.

TVS Ronin

लिस्ट में दूसरा नाम TVS Ronin है. यह उन लोगों के लिए है, जो कुछ अलग स्टाइल की बाइक चाहते हैं. यह रोडस्टर डिजाइन और आरामदायक राइडिंग पोजिशन के साथ आती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.29 लाख रुपये है. इसमें 225.9cc का इंजन दिया गया है, जो 19.76hp की पावर और 19.93Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस बाइक में SmartXonnect ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वॉयस असिस्ट, कॉल अलर्ट, दो ABS मोड और स्लिपर क्लच जैसे फीचर्स मिलते हैं. यह उन खरीदारों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो यूनिक डिजाइन और आरामदायक राइड चाहते हैं.

Royal Enfield Hunter 350

अगर आप हाई-रेविंग स्पोर्ट्स बाइक की बजाय आरामदायक और दमदार मोटरसाइकिल चाहते हैं, तो Royal Enfield Hunter 350 बेहतर ऑप्शन हो सकती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.38 लाख रुपये है. इसमें 349cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 20.2 hp की पावर और 27 Nm का टॉर्क पैदा करता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.38 लाख रुपये है. Royal Enfield के J-Platform पर बनी इस बाइक में 13 लीटर का फ्यूल टैंक और 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. वेरिएंट के अनुसार इसमें Tripper Navigation, USB चार्जिंग और ड्यूल-चैनल ABS जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. इसकी आरामदायक राइडिंग पोजिशन इसे नए राइडर्स के लिए आसान बनाती है.

Yamaha MT-15

Yamaha MT-15 में वही 155cc इंजन मिलता है, जो R15 V4 में दिया गया है. इसकी एक्स-शोरूम कितम 1.63 लाख रुपये है. यह इंजन 18.14hp की पावर और 14.1Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. हालांकि, इसकी राइडिंग पोजिशन R15 के मुकाबले ज्यादा आरामदायक है. इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, USD फ्रंट फोर्क्स, VVA तकनीक और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. अगर आप स्पोर्टी परफॉर्मेंस के साथ रोजाना इस्तेमाल में आसान बाइक चाहते हैं, तो MT-15 बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है.

Yamaha R15 V4

अगर आपका सपना फुली-फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक खरीदने का है, तो Yamaha R15 V4 इस बजट में सबसे बेहतरीन ऑपशंस में से एक है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.71 लाख रुपये है. इस बाइक में 155cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 18.14hp की पावर और 14.2Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. इस बाइक में Variable Valve Actuation (VVA), ट्रैक्शन कंट्रोल, असिस्ट और स्लिपर क्लच जैसे फीचर्स मिलते हैं. कुछ वेरिएंट्स में क्विक शिफ्टर भी मिलेंगे. 11 लीटर के फ्यूल टैंक और स्पोर्टी डिजाइन के साथ यह बाइक परफॉर्मेंस पसंद करने वालों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है.

यह भी पढ़ें: हर दिन की सवारी के लिए परफेक्ट क्यों है Hero Splendor Plus? जानिए 5 बड़ी वजहें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >