माइलेज चाहिए या परफॉर्मेंस? 160cc सेगमेंट की इन 5 बाइक्स में मिलेगा दोनों का दमदार कॉम्बिनेशन

5 Best 160cc Bikes: आज के समय में 160cc सेगमेंट सिर्फ माइलेज ही नहीं, बल्कि स्पोर्टी परफॉर्मेंस और एडवांस्ड फीचर्स के लिए भी जाना जाता है. अगर आप नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो Hero, Bajaj, TVS, KTM और Honda की ये बाइक्स आपकी शॉर्टलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

अगर आप ऐसी बाइक की तलाश में हैं, जो रोजाना ऑफिस आने-जाने के साथ-साथ वीकेंड राइड्स का भी मजा दे, तो 160cc सेगमेंट आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. इस सेगमेंट की बाइक्स न सिर्फ बेहतर परफॉर्मेंस देती हैं, बल्कि इनकी माइलेज और मेंटेनेंस कॉस्ट भी काफी बैलेंस्ड रहती है. खास बात यह है कि 2026 में 160cc सेगमेंट पहले से कहीं ज्यादा एडवांस्ड हो चुका है. अब इन बाइक्स में USD फ्रंट फोर्क्स, राइड मोड्स, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिल रहे हैं. यहां जानिए इस सेगमेंट की कुछ बेहतरीन बाइक्स के बारे में.

Hero Xtreme 160R 4V

Hero Xtreme 160R 4V उन राइडर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन है, जो हल्की और फुर्तीली बाइक पसंद करते हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.33 लाख रुपये है. इसमें 163.2cc का एयर-ऑयल कूल्ड 4-वॉल्व इंजन मिलता है, जो लगभग 48kmpl का माइलेज देने का दावा करता है. बाइक का हल्का 146kg कर्ब वेट इसे शहर की ट्रैफिक में आसानी से चलाने में मदद करता है, जबकि इसकी हैंडलिंग भी काफी शानदार है. फीचर्स की बात करें, तो इसमें USD फ्रंट फोर्क्स, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और रियल-टाइम राइड डेटा जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा 12 लीटर का फ्यूल टैंक, 165mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 795mm की सीट हाइट इसे रोजाना इस्तेमाल के साथ-साथ वीकेंड राइड्स के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन बनाते हैं.

Bajaj Pulsar N160

Bajaj Pulsar N160 इस सेगमेंट की सबसे पॉपुलर और वैल्यू-फॉर-मनी बाइक्स में से एक है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.16 लाख रुपये है. इसमें 164.82cc का सिंगल-सिलेंडर ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है, जो करीब 59.11kmpl तक का माइलेज देने का दावा करता है. 14 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक इसे लंबी यात्राओं और रोजाना इस्तेमाल दोनों के लिए अच्छा ऑप्शन बनाता है. फीचर्स की बात करें, तो इसमें गोल्डन USD फ्रंट फोर्क्स, बाय-फंक्शन LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, ड्यूल-चैनल ABS, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाएं मिलती हैं. वहीं, 795mm सीट हाइट और 165mm ग्राउंड क्लीयरेंस इसे शहर और हाईवे दोनों तरह की राइडिंग के लिए परफेक्ट बनाते हैं.

KTM 160 Duke

KTM 160 Duke उन राइडर्स के लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकती है, जो परफॉर्मेंस और स्पोर्टी राइडिंग को सबसे ज्यादा प्रायोरिटी देते हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.74 लाख रुपये है. इसमें 164.2cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो हाई-RPM पर दमदार परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है. माइलेज की बात करें, तो यह करीब 36.5kmpl तक का दावा करती है. फीचर्स के तौर पर इसमें WP Apex USD फ्रंट फोर्क्स, 10.1 लीटर का फ्यूल टैंक, 815mm की सीट हाइट और 174mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. वहीं 147kg का कर्ब वेट इसे बेहतर स्टेबिलिटी और स्पोर्टी हैंडलिंग प्रदान करता है.

TVS Apache RTR 160 4V

TVS Apache RTR 160 4V इस सेगमेंट की सबसे स्पोर्टी और फीचर-लोडेड बाइक्स में से एक मानी जाती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.19 लाख रुपये है. इसमें 159.7cc का ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है, जो करीब 41.4kmpl का माइलेज देने का दावा करता है. इसमें 37mm USD फ्रंट फोर्क्स, Urban, Sport और Rain राइड मोड्स भी दिए गए हैं. इसमें 800mm सीट हाइट, 180mm ग्राउंड क्लीयरेंस, 12 लीटर फ्यूल टैंक और 143-146kg कर्ब वेट मिलता है.

Honda Unicorn

Honda Unicorn लंबे समय से भारतीय बाजार में एक भरोसेमंद, आरामदायक और कम मेंटेनेंस वाली कम्यूटर बाइक के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.14 लाख रुपये है. इसमें 162.7cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो करीब 50kmpl तक का माइलेज देने का दावा करता है. यह बाइक खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो रोजाना लंबी दूरी तय करते हैं और आरामदायक राइडिंग अनुभव चाहते हैं. फीचर्स की बात करें, तो इसमें 13 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक, लंबी और आरामदायक सीट, टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन मिलता है, जो खराब सड़कों पर भी बेहतर राइड क्वालिटी सुनिश्चित करता है. इसके अलावा 798mm की सीट हाइट, 187mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 139kg का हल्का कर्ब वेट इसे हर उम्र के राइडर्स के लिए एक आसान ऑप्शन बनाते हैं.

कौन-सी 160cc बाइक खरीदें?

अगर आप सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी चाहते हैं, तो Bajaj Pulsar N160 बेहतरीन ऑप्शन है. अगर आपकी प्रायोरिटी स्पोर्टी परफॉर्मेंस है, तो TVS Apache RTR 160 4V और KTM 160 Duke बेहतर रहेंगी. वहीं, Hero Xtreme 160R 4V हल्के वजन और शानदार हैंडलिंग के लिए जानी जाती है. अगर आपका फोकस आराम और भरोसेमंद माइलेज पर है, तो Honda Unicorn आज भी एक मजबूत ऑप्शन बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: पहली बाइक खरीदने जा रहे हैं? नए राइडर्स के लिए बेस्ट हैं ये 5 मॉडल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >