देश के ऑटोमोबाइल मार्केट में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है. पेट्रोल के बढ़ते दामों के बीच लोग ईवी खरीदने पर ज्यादा जोर दे रहे हैं. यही वजह है कि मारुति, महिंद्रा से लेकर टाटा मोटर्स जैसी कंपनियां कस्टमर्स के लिए एक से बढ़कर एक जबरदस्त रेंज और शानदार परफॉर्मेंस वाली ई-कारें ला रही हैं. उसी में एक टाटा कंपनी की कर्व ईवी (Curvv EV) है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपये है. इस इलेक्ट्रिक 4-व्हीलर ने ग्राहकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बना ली है. कुपे एसयूवी डिजाइन के चलते फैमिली के लिए एक बेहतर ऑप्शन लेकर आती है. आइए इसकी 3 खासियतें जानते हैं, जो इसे बेस्ट पारिवारिक ईवी बनाती है.
यूनीक कूपे SUV डिजाइन
टाटा मोटर्स की कर्व ईवी की खासियतों में से एक इसका यूनीक कूपे डिजाइन है, जो ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींचती है. यह भारतीय ऑटोमोबाइल की पहली मास-मार्केट कूपे स्टाइल वाली इलेक्ट्रिक कार है, जो इसे सड़कों पर ड्राइविंग के समय सबसे अलग और प्रीमियम लुक देती है. इसके अलावा कर्व ईवी में एयरोडायनेमिक्स को बेहतर बनाने के लिए बॉडी के साथ फिट होने वाली फ्लश डोर हैंडल्स दिए गए हैं. इतना ही नहीं, स्टाइलिश ढलान वाली होने के बावजूद इसमें 500 लीटर का बड़ा बूटस्पेस मिलता है. ऐसे में छोटी फैमिली के साथ कहीं ट्रिप करने वाले लोगों के लिए यह कार एक बेहतर पैकेज लेकर आता है.
दमदार रेंज और दो बैटरी ऑप्शन
टाटा मोटर्स की तरफ से कर्व ईवी में दो अलग-अलग बैटरी मिलते हैं, जो कस्टमर्स के लिए एक ऑप्शन लाती है. इसमें आपको 45kWh और 55kWh वाला बैटरी पैक मिलता है. इसका बड़ा बैटरी यानि 55kWh एक बार फुल चार्ज होने के बाद 502 किलोमीटर तक चलने की कैपिसिटी रखता है. वहीं, छोटा बैटरी यानि 45kWh बजट ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प लेकर आता है, जो रोजाना शहर में आने-जाने के लिए एक शानदार चॉइस है. इसके अलावा इसमें आपको फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन भी मिलता है. एडवांस टेक्नोलॉजी के चलते काफी कम समय में इसे फुल चार्ज किया जा सकता है. 70kW DC चार्जर के साथ इसे 0 से 80 प्रतिशत चार्ज करने में सिर्फ 40 मिनट का समय लगता है.
ये भी पढ़ें: Punch से लेकर Nexon तक..., Tata की इन इलेक्ट्रिक कारों पर बंपर छूट, 3.35 लाख रुपये तक मिल रहा लाभ
एडवांस सेफ्टी और हाई-टेक फीचर्स
कर्व ईवी सुरक्षा के नजरिए से भी एक बेहतर चॉइस बनती है. इसमें सेफ्टी के लिए लेवल-2 ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) तकनीक दी गई है, जिसमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेक और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं. इसके अलावा टाटा की अन्य गाड़ियों की तरह इसे भी सेफ्टी के लिए Bharat NCAP से 5-Star सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है. इस ईवी के अंडर 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं.
ये भी पढ़ें: Tata Nexon के 3 स्पेशल एडिशन, किसमें क्या है खास? Camo, Dark और Red Dark में समझें फर्क
