Mahindra XUV 3XO की वो 3 खासियतें, जो उसे बनाती हैं बेस्ट कॉम्पैक्ट SUV

Mahindra XUV 3XO सेगमेंट की बेस्ट कॉम्पैक्ट SUV क्यों है? जानिए इसके इंजन, शानदार इंटीरियर और एडवांस सेफ्टी फीचर्स की 3 मुख्य खासियतें जो इसे सबसे अलग बनाती हैं.

देश की पॉपुलर कार कंपनी महिंद्रा की XUV 3XO उन कॉम्पैक्ट SUV मॉडलों में से एक है, जो पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के साथ-साथ ट्रांसमिशन का विकल्प भी ऑफर करती है. इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7.79 लाख रुपये से लेकर 15.04 लाख रुपये तक है. अगर आपकी भी हाल ही में इस गाड़ी को घर लाने की योजना बनी है, तो उससे पहले इसके बारे में जानना जरूरी है. इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि इसकी कौन-सी वो 3 खासियतें हैं, जो इसे बेस्ट कॉम्पैक्ट एसयूवी बनाती है. 

Mahindra XUV 3XO: इंजन और परफॉर्मेंस 

महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में मिलने वाला 1.2 लीटर का डायरेक्ट-इंजेक्शन वाला टर्बो-पेट्रोल इंजन 131 हॉर्स पावर (HP) और 250 nm टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखता है. इसके अलावा इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में एसीन (Aisin) का 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. वहीं, इस कार का 1.5 लीटर, 4-सिलेंडर का टर्बो डीजल इंजन 172 हॉर्स पावर और 350 nm का टॉर्क उत्पन्न करता है. इतना ही नहीं, इसके बेस वेरिएंट में 1.2 लीटर, टर्बो-पेट्रोल, 3-सिलेंडर इंजन ऑफर किया जाता है, जो 115 HP जेनरेट करता है. इसकी खासियत है कि यह मल्टी पॉइंट फ्यूल इंजेक्शन के साथ आता है.

Mahindra XUV 3XO: इंटीरियर फीचर्स 

इस गाड़ी का इंटीरियर फीचर्स काफी लाजवाब है, जो इसे एक अपनी अलग पहचान देता है. महिंद्रा महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में रियर सीटों में कुशनिंग दी गई है. इसके अलावा Kneeroom और पैरों रखने के लिए अच्छी स्पेस मिलती है. इस कार में पीछे बैठन वाले पैसेंजर्स के लिए कप होल्डर के साथ सेंटर आर्मरेस्ट, चार्जिंग पोर्ट और एसी वेंट्स दिए गए हैं. इससे पीछे की ओर बैठने वाला व्यक्ति कभी बोर नहीं होगा. इतना ही नहीं, आगे की तरफ 65W फास्ट चार्जर, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले, ड्यूअल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग ट्रे, लेवल-2 ADAD और 360 डिग्री कैमरा भी मिलेंगे.

Mahindra XUV 3XO: एक्सटिरीयर और सेफ्टी फीचर्स 

इसमें 17 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़े हैं. न्यू आकर्षक फ्रंट ग्रिल, बोल्ड सी-आकार का LED DRLs और LED प्रोजेक्टर हैंडलैंप मिलते हैं, जो बाहर से जबरदस्त लुक देते हैं. इसके अलावा सेफ्टी के रूप में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मिलता है, जो सुरक्षा के लिए बेस्ट फीचर माना जाता है. इसके अलावा इसमें 6 एयरबैग्स, सभी 4 व्हील्स में स्टैंडर्ड डिस्क ब्रेक, लेन कीप असिस्ट, ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे शानदार फीचर्स मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: Mahindra Thar EV की एंट्री तय? भारत में पेटेंट हुआ Vision T डिजाइन, 500Km+ रेंज और 4WD सिस्टम की उम्मीद



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivansh Shekhar

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >