आज आ रही है नई Toyota Hilux, लॉन्च से पहले जानें फीचर्स और क्या-क्या होगा नया

Toyota भारत में अपनी मोस्ट अवेटेड 2026 Toyota Hilux लॉन्च कर रही है. यह नया मॉडल बोल्ड डिजाइन, एडवांस्ड फीचर्स और 48V माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आ सकता है. जानें क्या है खास.

अगर आप दमदार पिकअप ट्रक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Toyota आज भारत में अपनी नई 2026 Toyota Hilux लॉन्च करने जा रही है. नई जेनरेशन Hilux पहले से ज्यादा मॉडर्न डिजाइन, नए फीचर्स और बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ आएगी. हालांकि इसका इंजन पहले जैसा ही रहने की उम्मीद है, लेकिन इसमें नई 48V माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिल सकती है, जिससे माइलेज बेहतर हो सकता है. लॉन्च से पहले जानिए नई Toyota Hilux में क्या-क्या खास मिलने वाला है.

इंजन में क्या मिलेगा?

नई Toyota Hilux में 2.8-लीटर डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो मौजूदा मॉडल की तरह 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा. यह इंजन मैनुअल वेरिएंट में 204hp की पावर और 420Nm का टॉर्क, जबकि ऑटोमैटिक वेरिएंट में 204hp की पावर और 500Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है. इसके साथ स्टैंडर्ड 4x4 ड्राइव सिस्टम भी मिलने की उम्मीद है, जिससे ऑफ-रोडिंग कैपेसिटी और बेहतर होगी. इसके अलावा, कंपनी इसमें 48V NeoDrive माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी दे सकती है, जिससे माइलेज में सुधार होने के साथ इंजन की परफॉर्मेंस भी बेहतर हो सकती है. हालांकि, इंटरनेशनल मार्केट में उपलब्ध Toyota Hilux EV को फिलहाल भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की उम्मीद काफी कम है.

डिजाइन होगा पहले से ज्यादा बोल्ड

नई Toyota Hilux का डिजाइन मौजूदा मॉडल के मुकाबले में ज्यादा मॉडर्न और अग्रेसिव नजर आएगा. इसके फ्रंट में नई स्लिम LED हेडलाइट्स, LED DRLs, बड़ा स्क्वायर ग्रिल, नया फ्रंट बंपर, सिल्वर स्किड प्लेट और LED फॉग लैंप दिए जा सकते हैं, जो इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक देंगे.

वहीं, साइड प्रोफाइल में 18-इंच ब्लैक अलॉय व्हील, चौड़े व्हील आर्च, ब्लैक ORVM, फुट स्टेप और ट्रक बेड पर ब्लैक रोल बार देखने को मिल सकता है, जिससे इसका मजबूत और रफ-एंड-टफ लुक और निखर जाएगा.

रियर की बात करें, तो नई Hilux में C-शेप LED टेललाइट्स, टेलगेट पर बड़ा Toyota लोगो, नया बंपर और ट्रक बेड पर आसानी से चढ़ने के लिए बिल्ट-इन स्टेप मिलने की उम्मीद है.

केबिन में मिलेगा नया अनुभव

नई Toyota Hilux का केबिन पहले के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम हो सकता है. इसमें ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम के साथ बेहतर फिनिश और नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी. ड्राइवर को 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जिससे ड्राइविंग का एक्सपीरियंस और बेहतर होगा. इसके अलावा नया 3-स्पोक मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील और सॉफ्ट-टच लेदर फिनिश केबिन को प्रीमियम लुक देंगे. खास बात यह है कि नई Hilux में टच कंट्रोल की बजाय कई फिजिकल बटन भी दिए जा सकते हैं, जिससे ऑफ-रोडिंग या खराब रास्तों पर गाड़ी चलाते समय अलग-अलग फीचर्स को आसानी से ऑपरेट किया जा सकेगा.

फीचर्स होंगे पहले से ज्यादा एडवांस्ड

नई Hilux में कई नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं, जिसमें-

  • 360-डिग्री कैमरा
  • ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर
  • ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  • वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स
  • JBL का 9-स्पीकर ऑडियो सिस्टम
  • ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम)
  • फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर
  • 220V पावर आउटलेट
  • हीटेड ORVM

किससे होगा मुकाबला?

भारत में लॉन्च होने के बाद नई Toyota Hilux का मुकाबला Isuzu V-Cross से ही होगा. Isuzu ने भी इस साल अपने V-Cross को अपडेट किया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 25.50 लाख रुपये से 30.28 लाख रुपये के बीच है.

2026 Toyota Hilux की संभावित कीमत

नई जेनरेशन Hilux की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी एक्स-शोरूम कीमत 32 लाख रुपये से 40 लाख रुपये के बीच हो सकती है. फिलहाल भारत में बिकने वाली Hilux की कीमत 28.52 लाख रुपये से 36 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है.

क्या नई Hilux का इंतजार करना चाहिए?

अगर आप प्रीमियम लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक खरीदना चाहते हैं और आपको मॉडर्न डिजाइन, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, बेहतर सेफ्टी फीचर्स और दमदार ऑफ-रोड कैपेसिटी चाहिए, तो नई 2026 Toyota Hilux आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है. वहीं, अगर आपका बजट थोड़ा कम है, तो Isuzu V-Cross भी इस सेगमेंट में एक मजबूत ऑप्शन बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: 18 अगस्त को आएगी नई Skoda Slavia Facelift, जानें डिजाइन से लेकर गियरबॉक्स तक क्या बदलेगा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >