Mahindra ने 2026 के लिए अपनी पॉपुलर Scorpio N को अपडेट किया है. इस बार कंपनी ने SUV के टॉप वेरिएंट्स की सेफ्टी में कुछ बड़े बदलाव किए हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा सेफ हो गई है. लेकिन इन अपडेट्स में आखिर क्या खास है और Scorpio N के सेफ्टी पैकेज में क्या-क्या बदला है? आइए, आसान शब्दों में जानते हैं 2026 Scorpio N में मिले नए सेफ्टी फीचर्स के बारे में.
सेफ्टी के मामले में महिंद्रा ने क्या-क्या जोड़ा?
- 2026 Mahindra Scorpio N में सबसे खास अपडेट 540-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा है. इसकी मदद से कार के आसपास का एरिया ज्यादा आसानी से देखा जा सकता है. इससे पार्किंग और तंग जगहों पर गाड़ी चलाना आसान हो जाता है.
- Scorpio N में अब Level-2 ADAS भी दिया गया है. हालांकि, यह फीचर सिर्फ टॉप-स्पेक Z8L वेरिएंट में मिलेगा. ADAS के लिए कार में आगे की तरफ रडार और कैमरे लगाए गए हैं.
- हाईवे पर ड्राइविंग को और आसान बनाने के लिए इसमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल (Adaptive Cruise Control) भी दिया गया है, लेकिन यह फीचर सिर्फ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाले मॉडल में मिलेगा.
- इसके अलावा लेन डिपार्चर वार्निंग (Lane Departure Warning) और लेन कीप असिस्ट (Lane Keep Assist) जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो कार को लेन से बाहर जाने से रोकने में मदद करते हैं.
- 2026 Mahindra Scorpio N में 540-डिग्री कैमरा भी मिलता है. यह नॉर्मल 360-डिग्री कैमरे से एक कदम आगे है. इसमें ‘ट्रांसपेरेंट बोनट’ व्यू मिलता है. इससे ड्राइवर को गाड़ी के ठीक सामने और नीचे का रास्ता भी साफ दिखाई देता है.
- इसके साथ ब्लाइंड व्यू मॉनिटर भी दिया गया है. जैसे ही ड्राइवर इंडिकेटर देता है, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर बगल वाली लेन का कैमरा व्यू दिखाई देने लगता है.
- टॉप वेरिएंट में आगे और पीछे पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (EPB) जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
ये भी पढ़ें: Mahindra Scorpio N Facelift का कौन-सा वेरिएंट खरीदें? जानें किसपर होगी कितनी बचत
स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स
- नई Scorpio N में कंपनी ने पुराने मॉडल में मिलने वाले मजबूत सेफ्टी फीचर्स को बरकरार रखा है. इसमें ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल-होल्ड कंट्रोल और हिल-डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं.
- बच्चों की सेफ्टी के लिए ISOFIX माउंट भी सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड दिए गए हैं.
- Scorpio N के हर वेरिएंट में ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक भी मिलते हैं. यानी अचानक ब्रेक लगाने की सिचुएशन में भी गाड़ी को रोकने में बेहतर कंट्रोल मिलता है.
6 एयरबैग सिर्फ Z8 और Z8L वेरिएंट में
नई Scorpio N के टॉप वेरिएंट में भले ही एडवांस ADAS टेक्नोलॉजी दी गई है, लेकिन सेफ्टी के मामले में एक कमी अभी भी देखने को मिलती है. इसमें 6 एयरबैग सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड नहीं किए गए हैं. Z8 और Z8L जैसे ऊंचे वेरिएंट में फ्रंट, साइड और कर्टेन मिलाकर 6 एयरबैग मिलते हैं, लेकिन निचले वेरिएंट में अभी भी ड्राइवर और आगे बैठे पैसेंजर के लिए सिर्फ 2 फ्रंट एयरबैग ही दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें: Mahindra Scorpio N Facelift पुराने मॉडल से कितनी अलग? जानिए क्या-क्या बदला और क्या रहा पहले जैसा
