नयी Renault Triber 2026 खरीदने का प्लान? जानें हर वेरिएंट में क्या मिलेगा

अगर आप नई 7-सीटर Renault Triber 2026 खरीदने की सोच रहे हैं, तो हर वेरिएंट के फीचर्स समझना जरूरी है. अलग-अलग बजट और जरूरत के हिसाब से इसमें कई ऑप्शन मिलते हैं. सही वेरिएंट चुनकर आप बेहतर कूलिंग, आराम और वैल्यू फॉर मनी का फायदा उठा सकते हैं.

Renault India ने हाल ही में अपनी पॉपुलर MPV Renault Triber 2026 का नया मॉडल लॉन्च कर दिया है. इस नये वर्जन में कई नए फीचर्स और अपडेट दिए गए हैं, जिससे इसे रोजाना इस्तेमाल करना और भी आसान और आरामदायक हो गया है. कंपनी ने इसे 4 वेरिएंट्स में पेश किया है, ताकि अलग-अलग जरूरत और बजट वाले ग्राहकों को ऑप्शन मिल सके. खास बात यह है कि अब कुछ महंगे फीचर्स भी मिड-रेंज वेरिएंट्स में मिल रहे हैं. आइए जानते हैं किस वेरिएंट में क्या मिल रहा है खास.

कीमत और वेरिएंट

Renault Triber चार वेरिएंट्स में आता है, जिसमें Authentic, Evolution, Techno और Emotion उपलब्ध है. इसकी कीमत ₹5.80 लाख से ₹8.48 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है. इस बार कीमत में हल्का इजाफा भी किया गया है, जहां बेस वेरिएंट ₹5,000 महंगा हुआ है, वहीं टॉप वेरिएंट की कीमत ₹9,000 तक बढ़ी है.

2026 Renault Triber: वेरिएंट-वाइज फीचर्स

Authentic (बेस वेरिएंट)

कीमत: ₹5.81 लाख (मैनुअल)

यह एंट्री-लेवल वेरिएंट होने के बावजूद कई जरूरी फीचर्स के साथ आता है. इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप, बॉडी कलर बंपर, 14-इंच स्टील व्हील्स, मैनुअल ORVMs और मल्टी-फंक्शनल सेकेंड रो सीट्स मिलती हैं. इसके अलावा रिमूवेबल थर्ड रो सीट्स, मैनुअल AC, PM2.5 एयर फिल्टर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पावर विंडोज जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं.

सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, TPMS, ESP, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, ABS, EBD, ISOFIX एंकर और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स शामिल हैं.

Evolution

कीमत: ₹6.79 लाख (मैनुअल)

इस वेरिएंट में बेस मॉडल के ऊपर कई कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी फीचर्स जोड़े गए हैं. इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरड Android Auto और Apple CarPlay, 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स मिलते हैं.

साथ ही रियर व्यू कैमरा, एक्स्ट्रा AC वेंट्स, केबिन लैंप और डे-नाइट IRVM जैसे फीचर्स इसे और काम का बनाते हैं.

Techno

कीमत: ₹7.39 लाख (मैनुअल)

यह वेरिएंट स्टाइल और सुविधा दोनों का अच्छा बैलेंस देता है. इसमें रूफ रेल्स, LED टेल लैंप, 15-इंच व्हील्स, ORVM इंडिकेटर्स और ऑटो-फोल्डिंग ORVMs मिलते हैं.

इसके अलावा ड्राइवर सीट हाइट एडजस्ट, आर्मरेस्ट, कूल्ड स्टोरेज, ड्यूल-टोन इंटीरियर, रियर वाइपर और डिफॉगर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो इसे ज्यादा प्रैक्टिकल बनाते हैं.

Emotion (टॉप वेरिएंट)

कीमत: ₹8 लाख (MT) / ₹8.48 लाख (AMT)

टॉप वेरिएंट में सबसे ज्यादा प्रीमियम और एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं. इसमें LED DRLs, फॉग लैंप, स्मार्ट एक्सेस कार्ड, पुश-बटन स्टार्ट, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, वायरलेस चार्जिंग और 7-इंच TFT डिजिटल क्लस्टर दिया गया है.

इसके अलावा ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल (MT), रेन सेंसिंग वाइपर्स, ऑटो हेडलाइट्स और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स इसे और भी एडवांस्ड बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: रेगिस्तान से पहाड़ तक, हर रास्ते की बादशाह है ये ₹2.17 करोड़ की SUV, जानें इसकी खासियत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >