भारत में लॉन्च लुआ 2026 Kawasaki Z900, नए कलर ऑप्शन और दमदार इंजन के साथ बढ़ेगा स्टाइल और परफॉर्मेंस

कावासाकी ने भारत में अपनी नई 2026 Kawasaki Z900 बाइक लॉन्च कर दी है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है. इस बाइक में अब आपको दो नए कलर ऑप्शन मिलेंगे; मेटैलिक मैट ग्रेफीन स्टील ग्रे और कैंडी लाइम ग्रीन. इसमें 948cc का इनलाइन-फोर इंजन दिया गया है.

2026 Kawasaki Z900: कुछ ही महीने पहले कावासाकी ने नया 2025 Z900 लॉन्च किया था, जिसमें लुक्स, फीचर्स और इक्विपमेंट में अच्छे खासे बदलाव किए गए थे. अब कंपनी ने भारत में इसका नया 2026 मॉडल भी पेश कर दिया है. इसकी कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो पिछले मॉडल से करीब 47,000 रुपये ज्यादा है. तो आइए जानते हैं इस नई Z900 में क्या खास अपडेट मिले हैं.

2026 Kawasaki Z900 कलर ऑप्शन

नई Z900 अब दो नए कलर ऑप्शन में आती है. पहला मेटैलिक मैट ग्रैफीन स्टील ग्रे (मेटैलिक फ्लैट स्पार्क ब्लैक के साथ) और दूसरा कैंडी लाइम ग्रीन (मेटैलिक कार्बन ग्रे के साथ). दोनों ही कलर इसे प्रीमियम और शार्प लुक देते हैं. बाइक के फ्रेम पर दिया गया कॉपर-फिनिश इसे और स्टाइलिश और स्पोर्टी लुक देता है.

2026 Kawasaki Z900 का इंजन

2026 Kawasaki Z900 में वही 948cc का इनलाइन-फोर इंजन दिया गया है, जो 124hp की पावर और 97.4Nm का टॉर्क पैदा करता है. इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ दोनों दिशाओं में काम करने वाला क्विकशिफ्टर भी मिलता है, जिससे गियर बदलना और भी स्मूद और तेज हो जाता है.

2026 Kawasaki Z900 के फीचर्स 

इसके फीचर्स में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. इसमें वही 5-इंच का TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, क्रूज कंट्रोल, IMU-बेस्ड ट्रैक्शन और व्हीली कंट्रोल, और चार राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, जो 2025 अपडेट में जोड़े गए थे. सस्पेंशन और चेसिस सेटअप भी पहले जैसा ही है, जिससे Z900 की वही तेज लेकिन स्मूथ हैंडलिंग बरकरार रहती है, जिसके लिए यह बाइक जानी जाती है.

2026 Kawasaki Z900 की कीमत

2025 के मॉडल की तुलना में इसकी कीमत बढ़ा दी गयी है. नई Z900 की कीमत अब 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है, जो 2025 मॉडल से करीब 47,000 रुपये ज्यादा है. कीमत में यह बढ़ोतरी शायद नए GST 2.0 स्ट्रक्चर की वजह से हुई है, जिससे 350cc से ज्यादा इंजन वाली बाइक्स महंगी हो गई हैं.

यह भी पढ़ें: TVS Apache RTX 300 भारत में लॉन्च, कीमत ₹1.99 लाख से शुरू, यहां देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >