नई Ducati Monster भारत में हुई लॉन्च, 111hp पावर के साथ मिला नया 890cc V2 इंजन; जानें कीमत और फीचर्स

Ducati ने भारत में Monster की पांचवीं जनरेशन लॉन्च कर दी है. इसकी कीमत ₹13.99 लाख से शुरू होती है. नई Monster में 890cc V2 इंजन, 111hp पावर, हल्का वजन, नया डिजाइन और कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं.

Ducati ने भारत में अपनी पॉपुलर Monster बाइक का नया, यानी पांचवीं जनरेशन मॉडल लॉन्च कर दिया है. नई 2026 Ducati Monster की कीमत 13.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और टॉप-स्पेक Monster+ के लिए 14.45 लाख रुपये तक जाती है. कंपनी ने इसे Monster और Monster+ वेरिएंट में पेश किया है. नई Monster को पहले के मुकाबले काफी बड़े बदलावों के साथ उतारा गया है. इसमें पूरी तरह नया चेसिस और डिजाइन देखने को मिलता है, जबकि पावर के लिए नया 890cc V2 इंजन दिया गया है. आइए देखते हैं इस बाइक में और क्या खास देखने को मिलता है.

2026 Ducati Monster: इंजन और सस्पेंशन

  • नई Ducati Monster में 890cc का नया V2 इंजन दिया गया है, जो 9,000rpm पर करीब 111hp की पावर और 7,250rpm पर 91.1Nm का टॉर्क जनरेट करता है. खास बात यह है कि नया इंजन पुराने टेस्टास्ट्रेटा एवोल्यूजियोने (Testastretta Evoluzione) इंजन के मुकाबले 5.9kg हल्का है.
  • नई Monster का बिना फ्यूल के कुल वजन 175kg है. यानी पिछली बाइक की तुलना में करीब 4kg वजन कम हुआ है. वजन घटाने में मोनोकोक फ्रेम के साथ टेक्नोपॉलिमर और ट्रेलिस सेक्शन से बने रियर सबफ्रेम का भी बड़ा हिस्सा है.
  • बाइक में आगे 43mm Showa USD फोर्क दिया गया है, जबकि पीछे प्रीलोड-एडजस्टेबल Showa मोनोशॉक मिलता है. ब्रेकिंग के लिए आगे Brembo M4.32 रेडियल कैलिपर्स दिए गए हैं, जो 320mm के डुअल फ्रंट डिस्क पर काम करते हैं.

2026 Ducati Monster: डिजाइन

  • पांचवीं जनरेशन की Monster को भले ही पूरी तरह नए सिरे से डिजाइन किया गया है, लेकिन Ducati ने इसमें 1992 में आई पहली Monster से जुड़े कई डिजाइन एलिमेंट्स को बरकरार रखा है.
  • बाइक में मिलने वाले सिग्नेचर ‘बाइसन-बैक’ फ्यूल टैंक को नए अंदाज में डिजाइन किया गया है.
  • आगे की तरफ फुल-LED हेडलैंप दिया गया है, जिसका डिजाइन काफी अलग और थोड़ा रोबोट जैसा नजर आता है. इसके साथ DRLs और डायनेमिक टर्न इंडिकेटर्स भी मिलते हैं.
  • साइड पैनल सीधे सीट के साथ फ्लो करते हैं और इनमें Ducati की पुरानी बाइक्स से इंस्पायर्ड डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिलते हैं. 
  • सीट को भी पहले से पतला किया गया है और इसकी ऊंचाई 5mm कम होकर 815mm हो गई है.
  • नई Monster का हैंडलबार पहले की तुलना में थोड़ा ऊंचा और आगे की तरफ रखा गया है. इससे स्पोर्टी राइडिंग के दौरान बाइक पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा.

2026 Ducati Monster: फीचर्स

  • नई Monster में 6-एक्सिस IMU दिया गया है, जिसकी मदद से कॉर्नरिंग ABS काम करता है. इसके अलावा बाइक में Ducati Traction Control, Wheelie Control, Quick Shift 2.0 और Engine Brake Control जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं.
  • बाइक में Sport, Road, Urban और Wet चार राइडिंग मोड मिलते हैं. इन्हें 5-इंच के TFT डिस्प्ले के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है. यह डिस्प्ले Ducati के Multimedia System को सपोर्ट करता है और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा भी देता है.

2026 Ducati Monster: कीमत

वेरिएंटकलर/लिवरीकीमत (एक्स-शोरूम)
MonsterDucati Red₹13.99 लाख
MonsterIceberg White₹14.23 लाख
MonsterSport Livery₹14.23 लाख
Monster+Ducati Red₹14.34 लाख
Monster+Iceberg White₹14.45 लाख
Monster+Sport Livery₹14.45 लाख

2026 Ducati Monster: प्रोटेक्ट मेंटेनेंस पैकेज

अगर आप बाइक के मेंटेनेंस को लेकर भी पहले से प्लान बनाना चाहते हैं, तो Ducati India के प्रोटेक्ट मेंटेनेंस पैकेज (Protect maintenance packages) का ऑप्शन भी मिलता है. इसमें 2 साल या 15,000 km के लिए पैकेज की कीमत 30,999 रुपये है, जबकि 4 साल या 30,000 km वाला पैकेज 54,999 रुपये में आता है. इन दोनों पैकेज में जेन्युइन पार्ट्स और लेबर का खर्च शामिल है. हालांकि ब्रेक पैड और टायर जैसे कंज्यूमेबल्स इसके दायरे में नहीं आते.

ये भी पढ़ें: Pulsar N160 के 3 मॉडल में क्या फर्क? ₹1.32 लाख से शुरू कीमत, टॉप मॉडल में मिले ये शानदार फीचर्स


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >