वनप्लस ने ऑफलाइन बिक्री का विस्तार बढ़ाया, वनप्लस 7 और 7 प्रो बाजार में उतारा

बेंगलुरू : प्रीमियम स्मार्टफोन निर्माता वनप्लस ने मंगलवार को कहा कि वह भारत में अपनी खुदरा मौजूदगी का तेजी से विस्तार कर रही है और हैदराबाद में अपना सबसे बड़ा एक्सपीरियंस सेंटर खोलेगी. प्रीमियम स्मार्टफोन क्षेत्र में एप्पल तथा सैमसंग से प्रतिस्पर्धा कर रही चीनी कंपनी ने अपने स्मार्टफोन की नवीनतम श्रृंखला – वनप्लस 7 […]

बेंगलुरू : प्रीमियम स्मार्टफोन निर्माता वनप्लस ने मंगलवार को कहा कि वह भारत में अपनी खुदरा मौजूदगी का तेजी से विस्तार कर रही है और हैदराबाद में अपना सबसे बड़ा एक्सपीरियंस सेंटर खोलेगी.

प्रीमियम स्मार्टफोन क्षेत्र में एप्पल तथा सैमसंग से प्रतिस्पर्धा कर रही चीनी कंपनी ने अपने स्मार्टफोन की नवीनतम श्रृंखला – वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो को भी बाजार में उतारा जिनकी कीमत 32,999 रुपये से शुरू होगी.

वनप्लस के सह-संस्थापक कार्ल पेई ने कहा, ‘‘इस साल, हम तीन नये एक्सपीरियंस स्टोर खोलने जा रहे हैं. हम एक पुणे में खोलेंगे. हैदराबाद में दुनिया का सबसे बड़ा वनप्लस स्टोर होगा.’

कंपनी के बेंगलुरू, दिल्ली और चेन्नई में पहले से एक्सपीरियंस सेंटर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >