Maithili Thakur Constituency Result: अलीनगर में मैथिली ठाकुर ने गाड़ा झंडा, तेजस्वी के कैंडिडेट की निकाली हवा

Maithili Thakur Constituency Result: मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर ने अलीनगर में झंडा गाड़ दिया है. 84915 वोटों के साथ मैथिली ठाकुर जीत गई हैं. जबकि आरजेडी के कैंडिडेट बिनोद मिश्रा 73185 वोट लाकर पिछड़ गये हैं. बीजेपी की कैंडिडेट मैथिली ठाकुर ने 11730 वोटों से आरजेडी के कैंडिडेट बिनोद मिश्रा को हरा दिया है.

Maithili Thakur Constituency Result: मशहूर गायिका और बीजेपी की प्रत्याशी मैथिली ठाकुर ने अलीनगर में जीत दर्ज कर ली है. अलीनगर में 25 राउंड वोटों की गिनती होनी थी जो कि पूरी हो गई है. मैथिली ठाकुर ने 84915 वोट लाकर जीत हासिल कर ली है. जबकि तेजस्वी यादव के कैंडिडेट बिनोद मिश्रा 73185 वोट लाकर पिछड़ गये हैं.

मैथिली ठाकुर ने आरजेडी कैंडिडेट को इतने वोट से हराया

दरअसल, आरजेडी के कैंडिडेट बिनोद मिश्रा को बीजेपी की मैथिली ठाकुर ने 11730 वोटों के अंतर से हरा दिया है. हालांकि, इलेक्शन कमीशन की तरफ से अब तक मैथिली के जीत की आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है. इसके अलावा अलीनगर सीट पर प्रशांत किशोर की पार्टी के प्रत्याशी बिप्लव कुमार चौधरी 2275 वोट लाकर काफी पीछे रह गये हैं.

क्या आई थी मैथिली ठाकुर की पहली प्रतिक्रिया?

इससे पहले वोटों की गिनती के दौरान ही मैथिली ठाकुर की पहली प्रतिक्रिया आई थी. उन्होंने कहा था, यह एक सपने जैसा है. लोगों को मुझसे बहुत उम्मीदें हैं. विधायक के रूप में यह मेरा पहला कार्यकाल होगा और मैं अपने क्षेत्र के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी. मैं अपने लोगों की बेटी की तरह सेवा करूंगी. मैं अभी केवल अलीनगर को देख सकती हूं और यह देख सकती हूं कि मैं उनके लिए कैसे काम कर सकती हूं.

सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचायेंगी

मैथिली ठाकुर ने आगे यह भी कहा, पार्टी की तरफ से जो मेनिफेस्टो जारी किया गया, उसे लोगों तक पहुंचाउंगी. दरअसल, कई बार योजनाएं लोगों तक किसी कारणवश नहीं पहुंच पाती हैं. ऐसे में तमाम योजनाओं को लोगों तक पहुंचाउंगी. लोगों के भरोसे पर खड़ा उतरने के लिये अगले पांच सालों में तमाम वादों को पूरा करूंगी.

सुर्खियों में मैथिली ठाकुर

मालूम हो, मैथिली ठाकुर एक लोकगायिका हैं. बिहार की अलग-अलग भाषाओं में वो गीत गाती हैं. देश-विदेश में वह पहले ही अपनी पहचान बना चुकीं हैं, लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुईं हैं, वह सुर्खियों में हैं. अब तो उन्होंने अलीनगर से जीत हासिल कर ली है, जिसके बाद से जश्न का माहौल कायम है.

Also Read: Bihar Election Result 2025: 5 प्वाइंट्स में जानिये क्यों मोदी-नीतीश की जोड़ी बनी हिट? बरकरार है जनता का भरोसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >