ePaper

लॉकडाउन में नहीं जा सकी घर, तो छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

Updated at : 08 May 2020 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
लॉकडाउन में नहीं जा सकी घर, तो छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

मोरहाबादी-बोड़ेया रोड में चिरू कोठी के पीछे स्थित मकान में रहने वाली छात्रा आकृति कुमारी (26) ने पंखा में दुपट्टा के सहारे फांसी लगा ली

विज्ञापन

रांची : मोरहाबादी-बोड़ेया रोड में चिरू कोठी के पीछे स्थित मकान में रहने वाली छात्रा आकृति कुमारी (26) ने पंखा में दुपट्टा के सहारे फांसी लगा ली. वह खेलगांव थाना क्षेत्र के इंडियन ऑवरसीज बैंक, खेलगांव ब्रांच के मैनेजर राजीव कुमार की बहन थी. वे लोग मूल रूप से डालटेनगंज के निवासी हैं.

राजीव कुमार की सूचना पर बरियातू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के अनुसार छात्रा अपने भाई को कुछ दिनों से डालटेनगंज स्थित अपने घर ले जाने को बोल रही थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण वह घर नहीं जा सकी. उसी तनाव में उसने आत्महत्या कर ली.

राजीव कुमार ने पुलिस को बताया कि आकृति प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी. तीन-चार दिनों से वह काफी तनाव में रह रही थी. शुक्रवार को जब वे बैंक से लौटे, तब आकृति को फंदे से लटका देखा. पुलिस ने छात्रा का मोबाइल जब्त कर लिया है, मोबाइल का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर ) निकालने के बाद घटना के सही कारणों की जानकारी मिल सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola