मेट्रो में युवती से छेड़खानी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

ट्रेन के अंदर युवक लगातार कर रहा था परेशान रेल पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार युवक को थाने को सौंपा आरोपी निशित पटौदिया गिरफ्तार प्लेटफॉर्म पर रुकते ही युवती ने मचाया शोर कोलकाता : मेट्रो में सफर के दौरान एक युवती से छेड़खानी करने के आरोप में गिरीश पार्क थाने की पुलिस ने निशित पटौदिया (27) […]
विज्ञापन
ट्रेन के अंदर युवक लगातार कर रहा था परेशान
रेल पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार युवक को थाने को सौंपा
आरोपी निशित पटौदिया गिरफ्तार
प्लेटफॉर्म पर रुकते ही युवती ने मचाया शोर
कोलकाता : मेट्रो में सफर के दौरान एक युवती से छेड़खानी करने के आरोप में गिरीश पार्क थाने की पुलिस ने निशित पटौदिया (27) नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है. पीड़िता की शिकायत पर मेट्रो रेल के अंदर सुरक्षागार्ड ने आरोपी युवक को दबोचा था और गिरीश पार्क थाने की पुलिस के हवाले कर दिया.
पीड़िता ने शिकायत में पुलिस को बताया कि वह मैदान मेट्रो स्टेशन से गिरीश पार्क जाने के लिए शनिवार रात को आठ बजे के करीब ट्रेन में चढ़ी थी. बोगी में चढ़ने के साथ ही वह युवक उसके पास आकर खड़ा हुआ.
इसके बाद वह लगातार उसके साथ छेड़खानी कर रहा था. काफी बार उससे दूर होकर खड़े होने के बावजूद वह उसके पास आकर उसे परेशान कर रहा था. आखिरकार गिरीश पार्क स्टेशन पर ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर रुकते ही युवती ने शोर मचा कर सुरक्षाकर्मियों को वहां बुलाया और सारी घटना बतायी. इसके बाद आरोपी युवक को पकड़ कर रेल पुलिस के कर्मचारियों ने उसे गिरीश पार्क थाने के हवाले कर दिया. रविवार को आरोपी को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा दिया गया.
इस घटना को लेकर अन्य यात्रियों का कहना है कि मेट्रो के अंदर युवतियों के साथ छेड़खानी व बदसलूकी की घटना पहली नहीं है. इसके पहले भी मेट्रो के अंदर युवतियों से छेड़खानी के कई मामले सामने आये हैं, जिसके कारण रेल प्रबंधन की तरफ से महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर चालू किया गया. फिर भी इस तरह की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










