यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य में एक कार्गो जहाज को निशाना बनाकर हमला किया. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, इस हमले में जहाज पर सवार कम से कम तीन क्रू मेंबर्स की मौत हो गई. यमनी कोस्ट गार्ड के दो सूत्रों और सरकार से जुड़े दो सैन्य अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी दी है.
मारे गए लोगों में दो पाकिस्तानी नागरिक
द जेरूसलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, हमले में मारे गए तीन लोगों में दोपाकिस्तानी नागरिक और एक इंडोनेशियाई नागरिक शामिल हैं. हमले के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
समुद्री सुरक्षा सूत्रों ने भी की हमले की पुष्टि
समुद्री सुरक्षा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि लाल सागर में एक कार्गो जहाज को निशाना बनाए जाने की आशंका है. हालांकि, शुरुआती जानकारी सामने आने के दौरान जहाज पर मौजूद बाकी क्रू सदस्यों की स्थिति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी.
बाब-अल-मंदेब क्यों है अहम?
बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य, लाल सागर और अदन की खाड़ी के बीच एक बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है. यहां हूती हमलों के कारण पहले भी अंतरराष्ट्रीय शिपिंग को प्रभावित होना पड़ा है. ताजा हमले के बाद क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है.
ये भी पढ़ें: इन्फ्लुएंसर ने किया दावा: 13 अगस्त को JAAC के ऐलान से PoK में और तेज होगा प्रदर्शन
