चीन: कम्युनिस्ट पार्टी का सम्मेलन शुरू, बोले शी जिनपिंग- हांगकांग पर पूरी तरह से नियंत्रण

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बीजिंग में पांच साल में एक बार कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस के उद्घाटन पर एक भाषण में कहा कि हांगकांग में अराजकता थी जहां शासन की व्‍यवस्‍था की गयी है. यहां हमारा पूरी तरह से नियंत्रण स्‍थापित हो गया है.

चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने सप्ताह भर चलने वाले अपने कांग्रेस सत्र का आगाज कर दिया है. इसमें राष्ट्रपति शी जिनपिंग को रिकॉर्ड तीसरी बार पांच साल के कार्यकाल के लिए समर्थन मिलने की उम्मीद है. इस बीच शी जिनपिंग ने कहा है कि चीन ने हांगकांग पर पूरी तरह से नियंत्रण कर लिया है.

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बीजिंग में पांच साल में एक बार कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस के उद्घाटन पर एक भाषण में कहा कि हांगकांग में अराजकता थी, जहां शासन की व्‍यवस्‍था की गयी है. यहां हमारा पूरी तरह से नियंत्रण स्‍थापित हो गया है. उन्होंने कहा कि चीन ने ताइवान अलगाववाद के खिलाफ बड़ा संघर्ष भी किया है और क्षेत्रीय अखंडता का विरोध करने के लिए दृढ़ और सक्षम है.

टूट जाएगा नियम

यहां चर्चा कर दें कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को तीसरे कार्यकाल की मंजूरी मिलने के साथ ही शीर्ष नेताओं के 10 साल के कार्यकाल के बाद इस्तीफा देने का तीन दशकों से अधिक समय तक चला आ रहा नियम टूट जाएगा. शी जिनपिंग (69) के अलावा चीनी नेतृत्व में दूसरे नंबर की हैसियत रखने वाले प्रधानमंत्री ली क्विंग सहित सभी शीर्ष अधिकारियों को इस सप्ताह के दौरान व्यापक फेरबदल में हटाने का काम किया जाएगा.

Also Read: ताइवान के राष्ट्रपति ने चीन को दी चेतावनी, कहा – युद्ध के लिए समुद्रपारीय संबंधों का न ले सहारा

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की 20वीं नेशनल कांग्रेस ऐसे वक्त में हो रही है कि जब शी जिनपिंग के तथा व्यापक पाबंदियों और लॉकडाउन के जरिए कोरोना काल को बिल्कुल बर्दाश्त न करने की उनकी नीति के खिलाफ विरोध के सुर उठे हैं जो अपने आप में अलग घटना है. इन पाबंदियों के कारण दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में मंदी आ रही है.


निरंकुश शासन का विरोध

कांग्रेस में 2,296 ‘‘निर्वाचित” प्रतिनिधि बंद कमरे में होने वाली बैठक में शामिल हुए है जिसपर पूरी दुनिया की नजर टिकी है. इससे पहले कांग्रेस के प्रवक्ता सुन येली ने जानकारी दी कि कांग्रेस 16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी. शी आज कांग्रेस के समक्ष अपनी कार्य रिपोर्ट पेश कर सकते हैं. पांच साल में एक बार होने वाली इस कांग्रेस के मद्देनजर कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों में राजधानी बीजिंग के उत्तर पश्चिम में ऐसे बैनर लटके हुए देखे गए जिसमें शी की कोविड नीति और निरंकुश शासन का विरोध किया गया था.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >