10 साल तक पत्नी का 50 से ज्यादा लोगों से करवाया दुष्कर्म, कोर्ट में पीड़िता ने सुनाई आप बीती

France News: फ्रांस से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. डोमेनिक पेलिकॉट नाम के एक शख्स ने 10 साल तक अपनी पत्नी का 50 से अधिक लोगों से दुष्कर्म कराया. इस मामले को लेकर कोर्ट में सुनवाई जारी रही है.

France News: आरोपी डोमेनिक पेलिकॉट ने कोर्ट के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया. उसने कोर्ट के सामने माना कि उसने अपनी पत्नी को नशीली दवाएं खिलाकर 50 से अधिक लोगों से दुष्कर्म कराया. कोर्ट में सुनवाई के दौरान पीड़िता ने अपना स्टेटमेंट दिया. पीड़िता ने जो बताया, उससे कोर्ट रूम में मौजूद लोगों का दिल दहल उठा.

कोर्ट रूम में दिखाया गया वीडियो

जब कोर्ट में सुनवाई हो रही थी, उस समय वीडियो दिखाया गया. जो पीड़िता के पति द्वारा शूट किया गया था. जिसमें कई पुरुष उसका यौन शोषण करते हुए दिखाई दे रहे थे. चौंकाने वाली बात है कि दुष्कर्म के दौरान वह सोती रही. जब वीडियो दिखाया जा रहा था, उस समय पीड़िता कोर्ट रूम में बैठी रही.

50 से अधिक लोगों को बुलाकर पत्नी का कराया दुष्कर्म

पीड़िता ने कोर्ट के सामने अपना अंतिम बयान दिया, जिसमें बताया, उसके पति ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर लगभग एक दशक तक 50 से अधिक लोगों को घर बुलाकर उसके साथ दुर्व्यवहार कराया था.

पति के कुकर्म पर से ऐसे उठा पर्दा

पीड़िता ने कोर्ट के सामने बताया, पुलिस द्वारा संपर्क किए जाने तक उसे लगता था कि उसके पति डोमिनिक पेलिकॉट के साथ उनकी शादी खुशहाल थी. क्योंकि उसे कई सालों से याददाश्त खोने और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. उसे डर था कि उसे ब्रेन ट्यूमर या अल्जाइमर है. इसको लेकर पीड़िता कई डॉक्टरों से संपर्क भी की. लेकिन 2020 में पूरी घटना का खुलासा तब हुआ जब पुलिस अधिकारियों ने उसके पति को गिरफ्तार किया. पुलिस ने पीड़िता के पति को उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह एक सुपरमार्केट में महिलाओं की स्कर्ट का वीडियो बनाते हुए पकड़ा गया. उसके जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में 72 अलग-अलग पुरुषों द्वारा उसके साथ दुर्व्यवहार किए जाने की लगभग 300 तस्वीरें और वीडियो मिले.

चैट के माध्यम से लोगों को घर बुलाता था आरोपी पति

पीड़िता ने बताया, उसके आरोपी पति डोमिनिक पेलिकॉट लोगों से कोको. जीजी जैसे गैरकानूनी चैट साइट से संपर्क करता था और उन्हें घर बुलाता था.

दुष्कर्मियों को भी पीड़िता ने फटकारा

कोर्ट में अपने आखिरी बयान देते हुए पीड़िता ने दुष्कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई. पीड़िता ने कहा, जब आप बेडरूम में गए और अचेत अवस्था देखा, तो आप लोग तुरंत वहां से क्यों नहीं निकले और पुलिस को इसकी सूचना क्यों नहीं दी? पीड़िता ने कहा, अब समय आ गया है कि समाज इस मर्दवादी, पितृसत्तात्मक समाज को देखे और दुष्कर्म के प्रति अपने नजरिए को बदले.

आरोपियों ने कहा, उन्हें मालूम नहीं था कि उनका कृत्य दुष्कर्म है

जब सुनवाई हो रही थी, तो उस समय सभी आरोपी वहां मौजूद थे. जो अलग-अलग क्षेत्रों, व्यवसायों और पृष्ठभूमियों से आये थे. मुकदमे के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें लगा कि वे पति के यौन खेल में भागीदार मात्र हैं और उन्हें पता नहीं था कि उनका कृत्य बलात्कार है.

फ्रांस में हुआ भारी बवाल

जब मामला कोर्ट में पहुंचा और लोगों को कुकर्म के बारे में जानकारी मिली, तो भारी बवाल हुआ. घटना ने फ्रांस और उसके बाहर भी हलचल मचा दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >