ISIS Commander : इस्लामिक स्टेट का कुख्यात आतंकवादी अबू बक्र अल-मैनुकी अमेरिका और नाइजीरिया के संयुक्त अभियान में मारा गया है. उसके मारे की खबर की पुष्टि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की है. ट्रंप ने देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस संयुक्त अभियान की घोषणा की. ट्रंप ने अपने पोस्ट में बताया कि अबू बक्र अल-मैनुकी वैश्विक स्तर पर इस्लामिक स्टेट समूह का दूसरा सबसे बड़ा आतंकी था. ट्रंप ने कहा कि उसे ऐसा लगा था कि वह अफ्रीका में छिप सकता है लेकिन उसे यह नहीं पता था कि हमारे पास ऐसे सूत्र हैं, जो हमें उसकी गतिविधियों की जानकारी देते रहते थे. अल-मैनुकी के बारे में यह कहा जाता है कि वह अमेरिका के खिलाफ साजिशें कर रहा था.
कौन था अबू बक्र अल मैनुकी?
अबू बक्र अल-मैनुकी इस्लामिक स्टेट का प्रमुख नेतृत्वकर्ता था. उसके बारे में यह कहा जाता है कि वह इस्लामिक स्टेट का वैश्विक स्तर पर दूसरे नंबर का कमांडर था. आतंकी समूहों पर नजर रखने वाली संस्था काउंटर एक्सट्रीमिज्म प्रोजेक्ट के अनुसार उसका जन्म 1982 में नाइजीरिया के बोर्नो प्रांत में हुआ था. 2018 में मम्मन नूर के मारे जाने के बाद उसने पश्चिम अफ्रीका में आईएस की बागडोर संभाली थी.उसके बारे में यह कहा जाता है कि वह ज्यादातर अफ्रीका के साहेल इलाके में रहता था, यह लगभग 3,800 किलोमीटर लंबी और सैकड़ों किलोमीटर चौड़ी पट्टी है जो अटलांटिक महासागर से लेकर पूर्व में लाल सागर तक फैली हुई है. यह इलाका कई देशों में फैला है.
ये भी पढ़ें : नीट परीक्षा रद्द होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, NTA को भंग करने की मांग; NSUI का प्रदर्शन
उत्तर भारत में हीटवेव का कहर, दक्षिण में बारिश ; 26 को केरल में दस्तक दे सकता है मानसून
