Sushila Karki: कौन हैं सुशीला कार्की? जो बन सकती है नेपाल में अंतरिम सरकार की प्रमुख, Gen-Z ने किया समर्थन

Sushila Karki: नेपाल में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच अंतरिम शासन के लिए सुशीला कार्की का नाम सामने आ रहा है. सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस भी रह चुकी है. Gen-Z आंदोलनकारियों की वर्चुअल बैठक में सुशीला कार्की को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं.

Sushila Karki: नेपाल में भारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच अंतरिम सरकार के गठन की तैयारी चल रही है. सेना और जेन जेड के बीच हालात सामान्य करने के लिए बातचीत का दौर भी जारी है. इस बीच Gen-Z आंदोलनकारियों ने वर्चुअल बैठक की. ऑनलाइन बैठक में करीब पांच हजार से ज्यादा युवाओं ने हिस्सा लिया. इस बैठक में जेन जेड ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अपना समर्थन दिया है, उन्हें अपना नेता चुना है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नेपाल की अंतरिम सरकार का वो नेतृत्व कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कार्की ने भी इसके लिए हामी भर दी है, हालांकि वो पहले सेना प्रमुख से मुलाकात करेंगी. सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रही हैं. सूत्रों के मुताबिक कार्की को अब तक ढाई हजार से अधिक लोगों का समर्थन मिल चुका है.

सुशीला के खिलाफ लाया जा चुका है महाभियोग प्रस्ताव

मुख्य न्यायाधीश बनने के करीब एक साल बाद 2017 में सुशीला कार्की पर महाभियोग लगाया जा चुका है. प्रमुख राजनीतिक दलों ने उन पर पूर्वाग्रह और कार्यपालिका में हस्तक्षेप का आरोप लगाकर महाभियोग प्रस्ताव पेश किया था. लेकिन भारी जन समर्थन और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद महाभियोग का प्रस्ताव वापस ले लिया गया था.

नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रही हैं सुशीला कार्की

सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रही हैं. वो 11 जुलाई 2016 मुख्य न्यायाधीश बनीं थी. उन्होंने 1979 में वकालत शुरू किया था. 2009 में सुशीला कार्की को नेपाल सुप्रीम कोर्ट का अधिवक्ता न्यायाधीश नियुक्त किया गया था. इसके बाद साल 2010 में उन्हें स्थायी न्यायाधीश बनाया गया. कार्की ने 11 जुलाई 2016 से 6 जून 2017 तक नेपाल की मुख्य न्यायाधीश के रूप में सेवाएं दीं.

नेपाल में कर्फ्यू लागू

बीते दो दिनों से नेपाल में भारी उपद्रव का माहौल है. नेपाल की सेना ने सरकार विरोध प्रदर्शन की आड़ में संभावित हिंसा को रोकने के लिए देशव्यापी प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिए और कर्फ्यू लागू कर दिया गया है. देशभर में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद मंगलवार रात से सुरक्षा अभियानों की कमान संभालने वाली सेना ने कहा कि प्रतिबंधात्मक आदेश बुधवार शाम पांच बजे तक प्रभावी रहेंगे और उसके बाद बृहस्पतिवार सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा. सेना ने सड़कों पर पहरा दिया और लोगों को घर पर ही रहने का आदेश दिया जिससे नेपाल की राजधानी काठमांडू में सन्नाटा पसरा रहा. इससे एक दिन पहले प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन, राष्ट्रपति कार्यालय, प्रधानमंत्री आवास, सरकारी भवनों, सुप्रीम कोर्ट, राजनीतिक दलों के कार्यालयों और वरिष्ठ नेताओं के घरों में आग लगा दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >